उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ ( Pratapgarh )जिले में एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों संग कुएं में कूद कर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चों के साथ मुंबई जाना चाहती थी, लेकिन पति ने ले जाने से इनकार कर दिया. जिसके बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया।
मामला प्रतापगढ़ ( Pratapgarh )जिले के कोहंडौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद नरहरपुर गांव का है, जहां महिला उर्मिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में कूदने से मां समेत चारों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने चारों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
नरहरपुर गांव निवासी सोहनलाल मुंबई जाने वाला था। उसकी पत्नी प्रमिला देवी (35) पति के साथ मुंबई जाने की जिद कर रही थी, लेकिन वह पैसों का हवाला देकर साथ ले जाने में असमर्थता जताई। पत्नी से कहा कि मुंबई जाने के बाद पैसों की व्यवस्था कर उसे बुला लूंगा, लेकिन इसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया।
मंगलवार शाम को पत्नी बच्चो के साथ मायके के लिए नाराज होकर निकल गई, वह घर वापस नहीं लौटी। पति और उसके परिजनों ने खोजबीन किया, लेकिन कही पता नहीं चल सका। सुबह ग्रामीणों ने कुएं में उतराता हुआ शव देखा तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। प्रतापगढ़ ( Pratapgarh )पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारों शव को बाहर निकाला।
शवों की पहचान प्रमिला 38 , बेटी सलोनी 7, बेटा प्रियांश (5) और छोटा बेटा दिव्यांश के रूप में हुई। एक साथ चार मौतों से परिवार गांव में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मां उर्मिला अपनी बड़ी बेटी को अपने शरीर में बांध कर कुएं में कूदी जबकि दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?