उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सैंया-इरादत नगर मार्ग पर शादी समारोह से पहले भात देकर वापस लौटते ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में ट्राली पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई है हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
हादसे में 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर राहगीरों ने नहर से लोगों को बाहर निकाला। सूचना परआगरा (Agra ) पुलिस भी वहां आ गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा नहर के लिंक मार्ग पर मुख्य रास्ते पर ट्रैक्टर ट्रॉली मोड़ने के दौरान अनियंत्रित हो जाने के कारण हुआ
जानकारी के मुताबिक, आगरा (Agra ) के थाना किरावली क्षेत्र के गांव डाबली से थाना इरादत नगर क्षेत्र के छीतापुरा गांव में कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर भात देने जा रहे थे। हादसे में 2 बच्चे बाबू पुत्र बंटी (10), श्यामवीर पुत्र निरंजन सिंह (11) की मौत हो गई। वहीं एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?