बिहार (Bihar ) में पुल के गिरने और धंसने का सिलसिला जारी है। अब इस लिस्ट में किशनगंज ( Kishanganj ) जिले में मेची नदी पर बन रहे पुल का नाम जुड़ गया है। इस पुल का निर्माण किशनगंज के गौरीचक में हो रहा है। जिसका एक पिलर धंस गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पुल की लागत 15,00 करोड़ रुपए हैं। इस पुल का निर्माण जीआर इंफ्रा नामक कंपनी नेशनल हाईवे 327 ई पर कर रही है। बता दें कि यह पुल एनएचएआई की देखरेख में बन रहा है। सड़क की चौड़ीकरण के चलते इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पुल के बनने के बाद बिहार के अररिया जिले से बंगाल के सिलीगुड़ी आने-जाने का रास्ता सुगम होने की उम्मीद थी, लेकिन पुल धंसने से यह निर्माणाधीन कार्य में बाधा आ गई है।
बिहार में करोड़ों की लागत से बने पुल के गिरने की शुरुआत बीते चार जून को राज्य के सुल्तानगंज में हुई थी। जहां गंगा नदी पर बना रहा पुल अचानक पानी में समा गया। इस पुल का निर्माण 1700 करोड़ की लागत से कराया जा रहा था। इस पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी कर रही थी। हालांकि, आईआईटी रुड़की की जांच रिपोर्ट आने के बाद पुल को तोड़कर फिर से बनाने की घोषणा सरकार ने की है। साथ ही, अब इस पुल का सारा खर्च निर्माण कंपनी को उठाना पड़ेगा।
एक माह के भीतर बिहार में दूसरी बार पुल धंसने की घटना से सरकारी अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। किशनगंज जिले के गौरीचक गांव के पास बनाए जा रहे है इस पुल के नीचे मेची नदी बहती है।किशनगंज ( Kishanganj ) जिले में मेची नदी पर छह स्पेन (पिलर) वाले पुल का निर्माण कार्य जारी है। लेकिन अब पुल का एक स्पेन नदी में नीचे की ओर धंस गया है। अधिकारी मौके पर पहुंचे कर स्पेन के धंसने के कारणों की तलाश में जुट गए हैं। पुल निर्माण कार्य हो पूरा चुका है। लेकिन एप्रोच पथ नहीं बन पाने के कारण इसे नहीं खोला गया है। जिसके चलते आवागमन शुरू नहीं किया गया है। बिहार में पूर्णिया किशनगंज ( Kishanganj )के रास्ते मानसून की शुरुआत हुई है। जिसके चलते यहां पर बारिश हुई है। हालांकि अभी मेची नदी में बाढ़ की स्थिति नहीं आई है। लेकिन इससे पहले ही पुल जमीन धंस गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?