उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले में शनिवार देर रात चंदौसी में शादी में शामिल होकर बदायूं लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई।जबकि दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव अर्सिस बर्खिन निवासी शिक्षक पीतांबर के फुफेरे भाई की शादी संभल जिले के चंदौसी में थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पीतांबर के परिजनों के साथ चचेरे-तहेरे भाई भी अपने बच्चों समेत गए थे। शनिवार को रात करीब दस बजे पीतांबर और उसके परिवार के लोग अलग-अलग वाहनों से लौट रहे थे।
एक कार में पीतांबर और उसके रिश्तेदार थे, जबकि दूसरी कार में पीतांबर की 55 वर्षीय मां सूरजवती, पांच वर्षीय बेटा अरनव, चचेरे भाई टीटू का सात वर्षीय पुत्र हर्ष, भाई जितेंद्र यादव की 26 वर्षीय पत्नी शशि, पीतांबर की पत्नी मित्तल यादव, तीन वर्षीय बेटी शिवान्या, टीटू की दो वर्षीय पुत्री अनवी थीं।
पीतांबर का भाई जितेंद्र कार चला रहा था। इसी दौरान बदायूं (Badaun) के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव दहेमी के पास तपसी आश्रम के सामने रोड किनारे खड़ी ट्रॉली से कार टकरा गई। हादसे में पीतांबर का पुत्र अरनव, अरनव की दादी सूरजवती, टीटू का पुत्र हर्ष, जितेंद्र की पत्नी शशि की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि पीतांबर की पत्नी मित्तल यादव, पुत्री शिवान्या, टीटू की पुत्री अनवी, भाई जितेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी आलोक मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बॉडी काटकर कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस घायलों को लेकर बदायूं (Badaun) जिला अस्पताल पहुंची, जहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?