मिस्र की दो दिन की यात्रा पर गए प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi )को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ ऑर्डर ऑफ द नाइल'( Order of the Nile) से सम्मानित किया गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने प्रधानमत्री को यह सम्मान दिया। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को मिला यह 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।जो पिछले 9 वर्षों में दुनियाभर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को दिया है।
मिस्र में इसे ‘किलादात अल नाइल’ कहा जाता है। 1915 में इसकी शुरुआत सुल्तान हुसैन कामिल ने की थी। यह ‘ ऑर्डर ऑफ द नाइल'( Order of the Nile) अवॉर्ड उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने देश सेवा में अहम योगदान दिया हो। 1953 में मिस्र गणतंत्र बना और इसके बाद ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ को देश के सर्वोच्च सम्मान का दर्जा दिया गया। इसमें जो नाइल शब्द है, वो दरअसल नील नदी से जुड़ा है। इस अवॉर्ड की चार कैटेगरीज हैं।
प्रधानमंत्री मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मिस्र का दौरा कर रहे हैं। यह निमंत्रण जनवरी 2023 में दिया था, जब उन्होंने ‘मुख्य अतिथि’ के रूप में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाई थी। 26 साल में ये पहली बार है, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री मिस्र की यात्रा पर आया है। मिस्र के राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय बैठक से पहले पीएम मोदी को प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘ ऑर्डर ऑफ द नाइल'( Order of the Nile) से सम्मानित किया।
मिस्र की जियोग्राफिक और स्ट्रैटेजिक लोकेशन सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए कई मायनों में बेहद अहम है। 1997 के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री इजिप्ट दौरे पर पहुंचा है।
#WATCH | Egyptian President Abdel Fattah al-Sisi confers PM Narendra Modi with 'Order of the Nile' award, in Cairo
‘Order of the Nile’, is Egypt’s highest state honour. pic.twitter.com/e59XtoZuUq
— ANI (@ANI) June 25, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?