पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर आद्रा संभाग के अंतर्गत बांकुड़ा में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो जाने से संभाग में रेल यातायात बाधित हुआ। जानकारी के मुताबिक ओंदा स्टेशन के पास दूसरी चलती माल गाड़ी ने खड़ी मालगाड़ी ( Goods Train ) में टक्कर मार दी। इस टक्कर के परिणामस्वरूप चलती मालगाड़ी का इंजन खड़ी गाड़ी के ऊपर चढ़ गया।
आज का हादसा भी 2 जून को कोरोमंडल हादसे की तर्ज पर ही हुआ है। उसमें भी कोरोमंडल ने लूप लाइन पर खड़ी एक मालगाड़ी को तेज गति से टक्कर मारी थी। इसे वजह से कोरोमंडल का इंजन और कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए थे।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि यह टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि पीछे वाली ट्रेन का इंजन पहले वाली मालगाड़ी ( Goods Train ) पर चढ़ गया। इससे 12 बाोगियां पटरी से उतर गए हैं। टक्कर की जोरदार आवाज से ओंदा रेलवे स्टेशन के आसपास के लोगों की नींद खुली और वो मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने ही मालगाड़ी के लोको पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला।2 जून को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की हुई टक्कर के बाद 23 दिनों में यह दूसरा रेल हादसा है।
सुबह करीब चार बजे हुए इस हादसे के कारण आद्रा-खड़गपुर शाखा पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बांकुड़ा से आ रही एक अन्य मालगाड़ी ( Goods Train ) ओडा रेलवे स्टेशन के पास लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। खड़गपुर-बांकुरा-आद्रा लाइन पर रेल परिचालन रोक दिया गया है।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि एक लोको पायलट को हल्की चोट आई है। हादसे के कारण बिजली का ओवरहेड तार टूट जाने की वजह से आद्रा-खड़गपुर सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही करीब 3 घंटे तक प्रभावित रही।
मौके पर पहुंचे दक्षिण पूर्व रेलवे के डिवीजनल सेफ्टी ऑफिसर दिवाकर माझी ने पत्रकारों को बताया- ओंडा रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी पहले से खड़ी थी। पीछे से आने वाली दूसरी मालगाड़ी ( Goods Train ) ने उसमें टक्कर मार दी। आखिर यह हादसा कैसे हुआ, यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। शायद सिग्नल की गड़बड़ी रही होगी।
— ANI (@ANI) June 25, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत