छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के फेमस यूट्यूबर कॉमेडियन देवराज पटेल ( Devraj Patel ) का आज रायपुर में लाभांडी के पास सड़क हादसे में निधन हो गया। अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में यूट्यूबर देवराज पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।
देवराज पटेल ( Devraj Patel ) की मौत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। ये सड़क हादसा आज लाभांडी के पास हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत हो गई। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। बाइक देवराज का दोस्त चला रहा था और देवराज बाइक के पीछे बैठे थे। इस हादसे में देवराज का दोस्त घायल हुआ है।
सोशल मीडिया पर देवराज पटेल ( Devraj Patel ) के लाखों फॉलोअर हैं। उनके यूट्यूब पर भी लाखों सब्सक्राइबर हैं। वे ज्यादातर कॉमेडी वीडियो बनाते थे। फेमस यूट्यूबर भुवन बाम के साथ भी देवराज पटेल ने ढिंढोरा वेबसीरीज में काम किया था।
इस वेबसीरीज में देवराज पटेल ( Devraj Patel )का ‘दिल से बुरा लगता है भाई’ डायलॉग काफी फेमस हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी देवराज से मुलाकात की थी। वहीं आत्मानंद स्कूल में शिक्षा को लेकर भी देवराज ने एक शॉर्ट वीडियो बनाया था।
महासमुंद जिले के रहने वाले यूट्यूबर देवराज पटेल ( Devraj Patel )ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान भी एक वीडियो बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में देवराज कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काका। इसके बाद सीएम अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। देवराज ने चार घंटे पहले भी एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने सभी को बाय कहा था।
“दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए.
इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है.
ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति: pic.twitter.com/6kRMQ94o4v
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 26, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?