महाराष्ट्र (Maharashtra ) के धुले ( Dhule )जिले में हाईवे के पास एक कंटेनर ट्रक ने पहले दो वाहन को टक्कर मारी और फिर एक होटल में जा घुसा। इस हादसे में 15 लोगों की मौत और कई घायल हो गए। यह घटना धुले जिले के मुंबई-आगरा हाईवे में मुंबई से 300 किमी दूर पलासनेर गांव के पास घटी।
ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया। ट्रक ने पहले दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर बस स्टॉप के पास एक होटल में जा घुसा। इस हादसे में मरने वालों में बस का इंतजार कर रहे कुछ यात्री भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शिरपुर और धुले ( Dhule )के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, उसके ट्रक तेजी से आते दिख रहा है। पहले वह सफेद रंग की कार को टक्कर मारता है। फिर टक्कर के बाद ट्रक मुड़ जाता है और सड़क किनारे होटल में घुस जाता है। यहां बैठे कई लोगों को कुचल देता है।मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।होटल में खाना खाने वाले लोगों की भीड़ थी, इसलिए ये बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद वहां लोगों की चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक मध्य प्रदेश से धुले( Dhule ) की ओर जा रहा था।
महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा बड़ा रोड एक्सीडेंट है। इससे पहले एक जुलाई को नागपुर से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई थी। जिससे उसमें आग लग गई। बस में 33 लोग सवार थे, जिसमें 25 की जलने से मौके पर मौत हो गई थी।
VIDEO | CCTV visuals of the accident in which at least 15 people were killed and more than 20 injured after a container truck hit four vehicles and then rammed into a hotel on the Mumbai-Agra Highway in Maharashtra's Dhule district on Tuesday. pic.twitter.com/GpgiaB9XjB
— Press Trust of India (@PTI_News) July 4, 2023
VIDEO | At least 15 people reportedly killed in an accident involving a truck and several vehicles on the Mumbai-Agra Highway in Dhule, Maharashtra. pic.twitter.com/49JmnBSUJs
— Press Trust of India (@PTI_News) July 4, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?