देश में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में बदलाव हुआ है।सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को पार्टी की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा पार्टी हाईकमान ने एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में भाजपा (BJP ) के चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। तेलंगाना में इसी साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनित किया गया है। किरण इसी साल अप्रैल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।विधायक इटेला राजेंद्र को तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों की प्रबंधन समिति के चेयरमैन बनाया है।
सुनील जाखड़ 2017 से 2021 तक कांग्रेस के पंजाब (Punjab) प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले साल मई में उन्होंने भाजपा जॉइन की थी। वे पंजाब में अश्विनी शर्मा की जगह अध्यक्ष बनाए गए हैं। जाखड़ का अच्छा राजनीतिक तजुर्बा है और उनकी हिन्दू वोट बैंक पर भी अच्छी पकड़ है।
बीजेपी ने पिछले दिनों बिहार में प्रदेश अध्यक्ष को बदला था। अब पार्टी ने बिहार से अलग होकर बने झारखंड ( Jharkhand ) में बदलाव किया है। पार्टी ने यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को कमान सौंपी है। झारखंड में झामुमो की अगुवाई वाला महागठबंधन सत्ता में हैं। अभी तक झारखंड में पार्टी संगठन की कमान दीपक प्रकाश के पास थी। मरांडी विधानसभा में नेता विपक्ष थे।
तेलंगाना ( Telangana ) के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए जी किशन रेड्डी सिकंदराबाद से 2019 में भाजपा (BJP ) के टिकट पर सांसद बने।फिलहाल वे केंद्रीय कैबिनेट में पर्यटन एवं संस्कृति के अलावा पूर्वोत्तर विकास मामलों के मंत्रालय देख रहे हैं।तेलंगाना में रेड्डी की नियुक्ति इसी साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव को देखते हुए की गई है।
आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) में प्रदेश अध्यक्ष बनी डी पुरंदेश्वरी आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक एन टी रामाराव की बेटी हैं।फिलहाल वे जेपी नड्डा की टीम में राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। वो छत्तीसगढ़ की प्रभारी भी रह चुकी हैं।पुरंदेश्वरी विशाखापट्टनम और बापतला लोक सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थीं।7 मार्च 2014 को वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं।डी पुरंदेश्वरी सोमू वीरराजू की जगह आंध्र प्रदेश भाजपा (BJP ) की अध्यक्ष होंगी।
G Kishan Reddy has been appointed as BJP state president of Telangana, D Purandeshwari appointed as the state president of Andhra Pradesh BJP, former CM Babulal Marandi becomes the state president of Jharkhand, Sunil Jakhar – the party’s state president of Punjab. pic.twitter.com/j4QSxZbFim
— ANI (@ANI) July 4, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?