उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ के नजदीक मंगलवार शाम दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई।दो युवतियों की हत्या कर उनके शव पालीथिन में लपेट कर उसहैत-ककराला मार्ग पर गांव बची छछरऊ में सड़क किनारे गड्ढे में फेंके गए।एक शव का हाथ पालीथिन से बाहर आने पर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसएसपी डा. ओपी सिंह पुलिस बल और फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। दोनों महिलाओं के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। इसके चलते उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बदायूं (Badaun) जिले के उसहैत थाना क्षेत्र की चौकी नौली के सामने से ककराला को जा रहे मार्ग पर स्थित गांव बची छछरऊ के ग्रामीणों ने मंगलवार को देखा कि सड़क किनारे दो पालीथिन पड़ी हैं। इसमें एक पालीथिन से एक हाथ बाहर निकला हुआ है। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना उसहैत थाना पुलिस को दी गई। उसहैत थाना प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बची के पास रोड किनारे गड्ढे में 2 अलग-अलग पॉलिथीन मे महिलाओं के अधजले शव मिले हैं शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। थाना उसहैत पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त संबंध मे SSP #budaunpolice द्वारा दी गयी बाइट। pic.twitter.com/lKk0lF3KMJ
— Budaun Police (@budaunpolice) July 4, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?