राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) के तीस हजारी कोर्ट( Tis Hazari Court ) परिसर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि वकीलों के बीच हुई बहस के बाद यह घटना हुई।घटना के बाद बार काउंसिल ऑफ दिल्ली ने वकील मनीष शर्मा का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पता चला कि वकीलों की आपस में बहस हुई। इसके बाद दो अलग-अलग गुटों ने कथित तौर पर हवा में गोलीबारी की थी। घटना में किसी को भी नुकसान नहीं हुआ है। इस समय स्थिति सामान्य है।
डिप्टी कमिश्नर (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने कहा, ”तीस हजारी कोर्ट ( Tis Hazari Court ) में बुधवार दोपहर करीब 1.35 बजे गोलीबारी की घटना हुई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि पदाधिकारियों समेत वकीलों के दो अलग-अलग गुटों ने हवा में गोली चलाई थी।”
वहीं, दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर (सेंट्रल रेंज) परमादित्य ने कहा कि कोर्ट कैम्पस से पांच खाली राउंड बरामद किए गए हैं। हमारी FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम मौके पर है मामले की और गहन जांच की जाएगी।इस घटना का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक दूसरा वकील बंदूक में कारतूस भरने के बाद फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो भी कैम्पस में मौजूद किसी वकील ने रिकॉर्ड कर लिया था।
इससे पहले भी दिल्ली की कोर्ट में फायरिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। अप्रैल महीने में भी साकेत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इसके बाद भी कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे।
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकीलों के बीच बहस के बाद फायरिंग
Edited video is available in video section on https://t.co/lFLnN4oaDV pic.twitter.com/oTuyNxTQ4I— Press Trust of India (@PTI_News) July 5, 2023
Delhi | A firing incident reported at Tis Hazari Court premises, no injuries reported. Police say that this happened after an argument among lawyers.
(Note: Abusive language)
(Video Source: A lawyer) pic.twitter.com/MMPOQwpWaZ— ANI (@ANI) July 5, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?