जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के राजौरी ( Rajouri ) जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक राजौरी जिले के थनामंडी इलाके के भंगाई क्षेत्र में सुबह तड़के 3 बजे के करीब हादसा हुआ जिस में सुबह एक कार सड़क से फिसलकर एक गहरे गड्ढे में जा गिरी जिससे चार लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य को गंभीर चोटें आयी हैं।
हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर आस-पास के लोगों ने तुरंत घायलों को राजौरी ( Rajouri ) के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जबकि 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी और घायलों में से एक ने अस्पताल में दमतोड़ दिया। इस खबर की पुष्टि राजौरी मेडिकल कॉलेज के सुप्रीटेंडेट डॉक्टर मेहमूद हुसैन ने की है। उन्होंने कहा सुबह तीन बजे यह हादसा हुआ और हमारे पास यह 8 लोग घायल अवस्था में पहुंचे जिन में से एक की यहां इलाज के दौरान मौत हुई है जबकि तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हुई है, उन्होंने कहा घायलों का इलाज चल रहा है।
चारों मृतकों की पहचान शमीम अख्तर (55) पत्नी मुनीर हुसैन, रूबीना कौसर (35) पत्नी परवेज अहमद, जरीना बेगम (38) पत्नी मुहम्मद आजम और मुहम्मद यूनिस (38) पुत्र मुहम्मद सादिक के रूप में हुई है। सभी भंगाई के निवासी हैं।
गंभीर रूप से घायल आठ मरीजों की पहचान शाहीन बेगम (40) पत्नी मुहम्मद सादिक, जैतून बेगम (35) पत्नी फारूक, शाहीन बेगम (45) पत्नी हकम दीन, बेगम जान (50) पत्नी फजल हुसैन, फातिमा बेगम ( 60) पत्नी मुहम्मद मखना, सुरिया बेगम (35) पत्नी मुहम्मद कासिम और कुलसुम बेगम (40) पत्नी बरकत हुसैन और मुहम्मद कासिम (60) पुत्र गुलाम हुसैन के रूप में हुई है। यह सभी भी भंगाई के निवासी हैं।
J&K | Four died and five sustained injuries after a car met with an accident in the Thanamandi area of Rajouri. The injured are under treatment at Government Medical College & Associated Hospital in Rajouri: Dr Mehmood Hussain Bajar, Medical Superintendent, GMC, Rajouri pic.twitter.com/XZmgcWs5zN
— ANI (@ANI) July 5, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?