दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार ( Superstar )महेश बाबू (Mahesh Babu) और नम्रता शिरोडकर की 11 साल की बेटी सितारा(Sitara) पहली स्टार किड बन चुकी हैं जो न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर फीचर हुई।सितारा एक जाने- माने ज्वेलरी ब्रांड का चेहरा बन गई हैं।
इस बात की जानकारी खुद महेश बाबू (Mahesh Babu)ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। ज्वेलरी ब्रांड ने 4 जुलाई को अपना विज्ञापन टाइम्स स्क्वायर पर दिखाया है। बता दें, सितारा एक अच्छी डांसर होने के साथ- साथ एक मॉडल भी हैं। इतनी कम उम्र में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
महेश बाबू (Mahesh Babu)इस बात से काफी खुश हैं। एक्टर ने बेटी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। वीडियो को शेयर करते हुए महेश बाबू ने कैप्शन में लिखा, ‘टाइम्स स्क्वायर को रोशन करना। तुम पर बहुत गर्व है मेरी पटाखा। ऐसे ही चमकती रहो।’
सितारा टॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। 11 साल की उम्र में सितारा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कई गाने और विज्ञापनों में एक्टिंग की है। सितारा ने अपने करियर की शुरुआत अपने सुपरस्टार पिता, महेश बाबू के साथ डांस वीडियो, पेनी सॉन्ग से की थी। इतना ही नहीं, सितारा ने फिल्म फ्रोजन 2 के तेलुगु संस्करण में बेबी एल्सा को आवाज भी दी है।
Lighting up the Times Square!! ??? So so proud of you my fire cracker ♥️♥️♥️ Continue to dazzle and shine!! ??? #SitaraGhattamaneni pic.twitter.com/3ALO0HGNMy
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) July 4, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?