Thursday, June 25, 2026

INDIA, News, PM Narendra Modi, Socio-Cultural

Uttar Pradesh : गोरखपुर में पीएम मोदी बोले, जीवंत आस्‍था का केंद्र है गीताप्रेस, करोड़ों लोगों के लिए मंदिर से कम नहीं

Gita Press is not just an organisation, but a living faith,PM Modi says in Gorakhpur

  ( )में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विरासत और विकास दोनों एक साथ चलेंगे। गीताप्रेस( Gita Press ) विश्व का इकलौता ऐसा प्रिंटिंग प्रेस है जो संस्था नहीं है बल्कि जीवंत आस्था है। गीताप्रेस किसी भी मंदिर से कम नहीं है, इसके नाम में भी गीता है और काम में भी गीता। मानव मूल्यों को बचाने के लिए गीता प्रेस जैसी संस्थाएं जन्म लेती हैं। गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों-करोड़ लोगों के लिए किसी मंदिर से कम नहीं है।”यहां गीता का नाम है, इसका मतलब यहां कृष्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी, शुक्रवार को गीताप्रेस( Gita Press ) के शताब्दी वर्ष समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संतों की सदस्य कभी निष्फल नहीं होती। इसी संकल्प का परिणाम है कि आज हमारा भारत सफलता के नित नए आयाम को छू रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गीता प्रेस ने घर-घर में हमारी संस्कृति और विरासत को पहुंचाया है। गीता प्रेस इस बात का प्रमाण है कि अगर मूल्य व उद्देश्य पवित्र हों तो सफलता पर्याय बन सकती है।पीएम मोदी ने कहा अपना देश विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चल रहा है। काशी और अयोध्या इसका सटीक उदाहरण हैं।

पीएम मोदी ने कहा- सावन का पवित्र माह, इंद्र देव का आशीर्वाद, संतों की कर्मस्थली, ये गोरखपुर की गीता प्रेस। जब संतों का आशीर्वाद फलीभूत होता है, तब ऐसे संस्थान बनते हैं।

कहा कि 100 वर्षों से यह संस्था पूरी मानवता को प्रकाश दे रहा है। धार्मिक पुस्तकों के माध्यम से मार्गदर्शन कर रहा है। हमारी सरकार ने गीताप्रेस ( Gita Press )को गांधी शांति पुरस्कार दिया है, यह सम्मान गीता प्रेस के 100 वर्षों के विरासत का सम्मान है। मैंने सोशल मीडिया पर गोरखपुर स्टेशन की फोटो डाला तो लोग हैरान हो गए।

गीताप्रेस ( Gita Press )ने 100 वर्ष का सफर ऐसे समय में पूरा किया है। जब देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है।इससे पहले पीएम ने लीला चित्र मंदिर को देखा। यहां टेसू के फूलों से बने 675 साल पुराने राम-कृष्ण के चित्र को देखा। पहली प्रिंटिंग मशीन भी देखी।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels