तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) में कोयंबटूर ( Coimbatore ) रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (कोयंबटूर रेंज) सी विजयकुमार( C Vijayakumar )ने शुक्रवार सुबह यहां रेस कोर्स में अपने कैंप कार्यालय में पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। सूत्रों के मुताबिक, विजयकुमार सुबह टहलने निकले और करीब 6.45 बजे अपने कैंप ऑफिस आए। उन्होंने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) से अपनी पिस्तौल सौंपने को कहा और वह उसे लेकर कार्यालय से बाहर आ गए। उन्होंने सुबह करीब 6.50 बजे खुद को गोली मार ली।
घटना के बाद कैंप कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया जो मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि विजयकुमार ( C Vijayakumar )ने अपने साथी अधिकारियों को बताया कि वह कुछ हफ्तों से ठीक से सो नहीं पा रहे हैं और गंभीर डिप्रेशन में हैं। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
45 साल के विजयकुमार ( C Vijayakumar )का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 2009 बैच के IPS अधिकारी ने इसी साल 6 जनवरी में डीआईजी के तौर पर कार्यभार संभाला था। आगे की पूछताछ जारी है।
इसके पहले वे बतौर पुलिस डिप्टी कमिश्नर अन्ना नगर चेन्नई और कांचीपुरम, कड्डलोर, नागापट्टिनम और तिरुवरुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रहे।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि निधन पुलिस विभाग के लिए एक बड़ा नुकसान है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा- वह सी विजयकुमार की असामयिक मौत की खबर सुनकर दुखी हैं। विजयकुमार ने तमिलनाडु पुलिस बल की अच्छी सेवा की थी। उनके परिवार, दोस्तों और पुलिस बल के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और सहानुभूति है।
पिछले कुछ सालों में तमिलनाडु में किसी वरिष्ठ अधिकारी के आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना है। सी विजय कुमार से पहले तिरुचेंगोडे की तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक (DSP) विष्णुप्रिया ने 2015 में नामक्कल में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत