उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) के थाना शाहगंज की राधे वाली गली में बृहस्पतिवार शाम को पुराने विवाद में नामजद लोगों ने घर में घुसकर सोनू (28) की पीट-पीटकर हत्या कर दी।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
आगरा (Agra ) के राधे वाली गली, सराय ख्वाजा निवासी साेनू हैदराबाद की कंपनी में काम करता था। दो महीने पहले घर आया था। तब से काम पर नहीं गया था। बृहस्पतिवार शाम को चार बजे वह घर में था। मां सुनीता देवी और बड़ा भाई बॉबी पड़ोस में गए थे। मां ने पुलिस को बताया कि जब लौटकर आए तो सोनू मरणासन्न हालत में पड़ा था। आसपास के लोगों ने बताया कि सुनील, महीपाल, विशाल, राहुल व सुनील घर में घुसे थे। उन्होंने बेवजह ही सोनू को पीटा था। उसके जमीन पर गिरने के बाद घर से भाग निकले। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
सोनू का चार जुलाई को महिपाल से नशेबाजी को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में हत्या का आरोप लगाया गया है। आगरा (Agra ) पुलिस ने बताया कि शाम तकरीबन छह बजे पुलिस को सूचना मिली थी। घटनास्थल पर जांच की गई। मृतक के गले पर निशान था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के भाई बाॅबी ने तहरीर दी है। पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है कि वह घर में नहीं मिले हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?