उत्तर प्रदेश के मेरठ ( Meerut) के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में शनिवार शाम को यहां भाजपा से जुड़े गौरक्षक आसिफ भारती की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग घायल अवस्था में आसिफ को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वारदात के बाद से इलाके में तनाव है।
बताया गया कि 27 जून 2017 को मेरठ में गौरक्षक दल के सदस्य दिलशाद भारती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इसी तरह दिलशाद के छोटे भाई आसिफ भारती की भी सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई।
भाई की हत्या के बाद से आसिफ ने गोकशी करने वालों के खिलाफ बीड़ा उठाया हुआ था। वह गौरक्ष दल का सक्रिय सदस्य था। आसिफ भारती (36) की भी बिल्कुल इसी तरह से हत्या की गई है जिस तरह दिलशाद भारती की हत्या की गई थी।
मेरठ ( Meerut) के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के अंतर्गत हुई हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि राष्ट्रीय गौरक्षक दल के सदस्य आसिफ पुत्र शकील अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने पीछा कर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
गोली लगते ही आसिफ स्कूटी सहित जमीन पर गिर पड़ा। वहीं हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अचेत अवस्था में पड़े आसिफ को अस्पताल भिजवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
बताया गया कि आसिफ एक माह पहले ही हत्या के मामले में जेल से छूट कर आया था, उसको दो युवकों के द्वारा गोली मारी गई है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।
मेरठ ( Meerut) पुलिस के अनुसार आरोपी परवेज व उसके साथी बताए जा रहे हैं। पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। जो भी हत्याकांड से जुड़े होंगे उनको बक्शा नहीं जाएगा।
#MeerutPolice
थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के संबंध में ब्रीफ नोट। #UPPolice pic.twitter.com/JMgc0hPIkd— MEERUT POLICE (@meerutpolice) July 8, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?