उत्तर प्रदेश के बरेली( Bareilly ) जिले में पुलिस थाने के समीप बाइक पर जा रहे युवक अजय वाल्मीकि (23) की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात प्रेमनगर थाने के पास हुई। थाने से निकले सिपाहियों ने एक आरोपी विनय को पकड़ लिया। दो आरोपी तन्नू और लाले फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।मां ने कहा कि 11 जुलाई को चार लोगों ने घर में घुसकर धमकी दी थी। कहा था अवैध सट्टे की शिकायत वापस नहीं ली तो हत्या कर देंगे। उस समय मेरा बेटा घर पर नहीं मिला था। वह धमकी देकर चले गए थे। इसके बाद बेटे ने सुबह थाने में पुलिस से शिकायत कर जान से खतरा बताया था। इसके बाद ही रात में ही बदमाशों ने हत्या कर दी।
अजय वाल्मीकि नई बस्ती नरकुलागंज का रहने वाला था। वह दोस्त लकी के साथ बाइक से डीडीपुरम की ओर जा रहा था। मॉडल टाउन रोड पर गोली मारे जाने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शहर के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मृतक के चाचा बल्ले ने बताया कि अजय हत्यारोपियों के के खिलाफ सट्टे की शिकायत कर रहा था। इसलिए हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक, दूसरे पक्ष ने दो महीने पहले अजय और लकी पर चेन स्नेचिंग की रिपोर्ट कराई थी। एक महीने पहले दोनों जमानत पर छूटे थे। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश थी।
बरेली(Bareilly )एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मौके से एक हत्यारोपी विनय कुमार को गंगापुर नाग पंचमी मैदान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। फरार दो बदमाशों की तलाश की जा रही है। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ प्रेमनगर और दूसरे थानों में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रेम नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। वह पहले सट्टे के मामले में ही जेल गया था। 25 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
बरेली( Bareilly ) के प्रेमनगर थाने के पास हुई हिस्ट्रीशीटर अजय की हत्या का चश्मदीद दोस्त लकी ने बताया कि हमलावरों ने उसे भी निशाना बनाया था पर किस्मत से वह बच गया। लकी ने बताया कि दोनों डीडीपुरम में एक दोस्त से मिलने जा रहे थे। बाइक अजय ही चला रहा था, वह पीछे बैठा था।
थाने के पास से गुजरते वक्त उनकी बाइक के पीछे दूसरी बाइक आई। उसने देखा कि बाइक पर गंगापुर निवासी जगमोहन उर्फ तन्नू, लाले और विनय सवार थे। उन्होंने बाइक सटाकर अजय के कान के पास गोली मार दी। इससे अजय चीखते हुए गिरा तो बाइक भी असंतुलित हो गई। वह भी गिर पड़ा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?