उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) के कमला नगर से पाँच महीने से लापता महिला प्रेमलता की लाश उसके प्रेमी की निशानदेही पर आगरा पुलिस ने फॉउन्ड्री नगर के पास यमुना के खादर से बरामद कर ली है। महिला का भाई अमित चार फ़रवरी से लापता बहन की तलाश में पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद उसने पुलिस कमिश्नर के सामने जाकर अपनी आपबीती सुनाई।
आख़िरकार आगरा (Agra )पुलिस हरकत में आई और प्रेमलता का कंकाल पाँच महीने बाद यमुना के खादर से बरामद किया गया। उसका प्रेमी शेर सिंह उर्फ रोहित ही उसका हत्यारा निकला, जिसे पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय प्रेमलता उर्फ पिंकी, जो आगरा( AGRA) के कमला नगर ( Kamala Nagar ) क्षेत्र की रहने वाली थी,प्रिया हास्पिटल में नर्स थी। 4 फ़रवरी को अपने घर से ननद की शादी के लिए खरीदारी को बाज़ार जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। बहन के पूरी रात ग़ायब रहने से चिंतित अमित ने थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी की सूचना दी लेकिन पुलिस ने उसे खोजने की कोशिश नहीं की। बाद में जब उसको शेर सिंह के बारे में पता चला तो उसने शेर सिंह को ही अपनी बहन की गुमशुदगी का ज़िम्मेदार बताते हुए नामज़द तहरीर थाना कमला नगर में दी, लेकिन उसकी एफ़आईआर दर्ज नहीं की गई।
पाँच माह भटकने के बाद आख़िरकार जब वो आगरा पुलिस कमिश्नर डॉ0 प्रीतिंदर सिंह से अपनी फ़रियाद लेकर मिला, तो कमिश्नर के आदेश पर मामला दर्ज किया गया और शेर सिंह की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गईं। कॉल डिटेल के जरिए पुलिस उसके हाथरस के रहने वाले प्रेमी शेर सिंह उर्फ रोहित तक पहुंची, जो फ़िलहाल हरियाणा के सोनीपत में रह रहा था।
आगरा (Agra )के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (सिटी) सूरज कुमार राय ने बताया कि प्रेमलता ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित प्रिय हॉस्पिटल में नर्स थी और उसकी सहकर्मियों के अनुसार उसके एक सहकर्मी शेर सिंह से निकट संबंध थे, जिसके साथ उसे आख़िरी बार देखा गया था। प्रेमलता और शेर सिंह दो साल से एक दूसरे को जानते थे लेकिन पिछले साल से उनमें मनमुटाव चल रहा था और ग़ायब होने से कुछ समय पहले प्रेमलता को शेर सिंह के साथ ही देखा गया था।
डीसीपी राय ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर शेर सिंह ने अपना गुनाह क़ुबूल कर लिया और बताया कि उसने पहले प्रेमलता को फ्रूटी में नींद की गोली मिलाकर पिला दी और उसके बेहोश होने पर उसका गला दबा कर मार डाला। प्रेमलता की लाश को उसने फॉउन्ड्री नगर के पास यमुना के खादर में दफ़ना दिया। शेर सिंह ने पुलिस को बताया है कि प्रेमलता से संबंधों के कारण उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था और उसकी आधी तनख़्वाह प्रेमलता ले लेती थी। वह प्रेमलता की बढ़ती हुई पैसे की माँग से परेशान हो गया था जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने कहा कि शेर सिंह की निशानदेही पर मिले कंकाल की पुष्टि के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। डीएनए जाँच में पुष्टि होने के बाद शेर सिंह के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?