श्रीलंका में खेले जा रहे इमर्जिंग एशिया कप( Emerging Asia Cup )में इंडिया-ए ( India A ) ने पाकिस्तान -ए( Pakistan A ) पर 8 विकेटों की बड़ी जीत हासिल की। टूर्नामेंट में टीम इंडिया की यह लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ टीम ग्रुप की टॉप टीम भी बन गई है। भारतीय टीम के 6 अंक वहीं पाकिस्तान के दो जीत और एक हार के साथ 4 अंक हैं। बता दें कि दोनों ही टीमें 2-2 मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इमर्जिंग एशिया कप( Emerging Asia Cup ) केइस मैच की शुरूआत में पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद हारिस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 48 ओवर में 205 रन बनाए और टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान की तरफ से कासिम अकरम ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। वहीं भारतीय बॉलर राजवर्धन हंगरगेकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके अलावा मानव सुधार ने 3 विकेट लिए।
206 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत रही। टीम के ओपनर सांई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। अभिषेक के आउट होने के बाद साई सुदर्शन ने निक जोस के साथ दूसरे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। इंडिया-ए ने 36.4 ओवर में दो विकेट खोकर जरूरी रन बना लिए। भारत की तरफ से साई सुदर्शन ने नाबाद 104 रनों की पारी खेली। उनके अलावा निक जोस ने 53, अभिषेक शर्मा ने 20 और कप्तान यश धुल ने नाबाद 21 रन बनाए।
इमर्जिंग एशिया कप( Emerging Asia Cup ) के पहले सेमीफाइनल में ग्रुप-बी की टॉपर टीम इंडिया का मुकाबला ग्रुप-ए में दूसरे नंबर पर रही बांग्लादेश टीम से होगा। यह मैच 21 जुलाई को कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल ग्रुप-बी में दूसरे नंबर पर रही पाकिस्तान और ग्रुप-ए की टॉपर श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?