उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के रामपुर ( Rampur ) जिले के शाहबाद में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। यहां गहनी गांव में ईंट भट्ठे के गड्ढे में पांच बच्चे डूब गए। बच्चे बकरी चराने के दौरान गड्ढे में नहाने उतर गए थे। सभी बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच थी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण आनन-फानन बच्चों को निकाल कर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
रामपुर ( Rampur ) जिले के ढकिया चौकी क्षेत्र के गहनी गांव स्थित ढकिया निवासी शरीफ का ईंटो का भट्ठा है। भट्टे के निकट भट्ठा संचालक लगभग पंद्रह फिट गहरा मिट्टी के लिए गड्ढा खोदकर रखे था। इस गहरे गड्ढे में बारिश से जलभराव की स्थिति थी। इस जगह पर गद्मार पट्टी टीका सिंह गांव निवासी कदीर की बेटी अलीना (10), शकील का बेटा आकिल (14), न्याज अली की बेटी गुलशन (11), मोहन सिंह की बेटी चंचल (11), इसरार की बेटी सना (10), पप्पू का बेटा आदिल और भागीरथ का बेटा राम सिंह सभी बकरी चराने के लिए बुधवार दोपहर को आए थे।
इस दौरान बकरी चराने आए अलीना, आकिल, गुलशन, चंचल और सना नहाने के लिए गड्ढे में उतर गए। सभी लोग खेलते हुए गहरे पानी पहुंच गए जहां पर उन्होंने डुबकी लगने लगी। पांचों बच्चों को डूबता हुआ देखकर आदिल और राम सिंह शोर मचाते हुए भट्टे पर पहुंचे भट्टे पर मौजूद चौकीदार भगवानदास, नरेश और अतरपाल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर डूबे हुए बच्चों को निकाला गया और तुरंत निजी वाहन के माध्यम से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पांच बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि परसों ही भट्ठा मालिक को गड्ढे की बैरिकेडिंग करवाने के निर्देश दिए थे। भट्ठा मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों में जिन-जिन भट्ठों पर हादसे हुए हैं, उनके संचालकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Related News


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत