गुजरात के अहमदाबाद ( Ahmedabad) में इस्कॉन ब्रिज पर बुधवार की देर रात एक जगुआर कार ने करीब 25 लोगों को रौंद दिया। दो पुलिसकर्मियों समेत नौ लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। 15 जख्मी हो गए। मरने वालों में एक पुलिस कॉन्स्टेबल और एक होमगॉर्ड जवान भी शामिल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग 30 फीट दूर तक जा गिरे।
अहमदाबाद ( Ahmedabad) पुलिस के मुताबिक, ओवरब्रिज पर एक महिंद्रा थार कार एक डंपर से पीछे से टकरा गई। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। तभी राजपथ क्लब की ओर से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही जगुआर ने भीड़ को कुचल दिया। मृतकों में बोटाद और सुरेंद्रनगर के युवक शामिल हैं।इस हादसे में जगुआर का ड्राइवर भी जख्मी हो गया। उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अहमदाबाद ( Ahmedabad) पुलिस ने बताया कि जगुआर में दो लड़के और लड़की सवार थे। इनके बारे में ज्यादा जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। घटनास्थल पर मौजूद गुस्साए लोगों ने इनके साथ मारपीट भी की। हालांकि, कुछ लोगों ने इन्हें बचाया और अस्पताल भेज दिया। कार में बैठी लड़की मौके से गायब हो गई।
जानकारी के मुताबिक जगुआर कार करीब 160 की फुल स्पीड से आई थी। इतनी स्पीड से आ रही कार ने सबसे पहले देखने वाले लोगों को कुचल दिया। इन लोगों को 30 फीट तक नीचे फेंक दिया गया।
बताया जा रहा है कि हादसे में जगुआर कार 200 मीटर तक लोगों को कुचलती चली गई। हादसे में मौत की चीखें दूर-दूर तक सुनाई दीं। हादसे के बाद मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व दो पुलिसकर्मियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। वहीं जगुआर कार ड्राइवर सहित 15 लोग घायल भी हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | An accident took place at the ISKCON flyover on Sarkhej-Gandhinagar (SG) highway. pic.twitter.com/r4r9ghl3VF
— ANI (@ANI) July 20, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?