राजस्थान की राजधानी जयपुर ( Jaipur )में शुक्रवार तड़के आधे घंटे के भीतर ( Earthquake) के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोगों को विस्फोटक जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद डरे सहमे लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आ गए। इस दौरान कुछ लड़के गली में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए दिखाई दिए। फिलहाल, भूकंप से किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
बताया गया है कि सुबह 4:09 से 4:25 के बीच भूकंप ( Earthquake)के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 और 4.4 के बीच मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि राजस्थान के जयपुर में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, लगातार तीन बार भूकंप( Earthquake) के झटके लगे। पहला झटका सुबह 4.09 बजे महसूस किया गया। इसके दूसरा झटका सुबह 4.23 बजे और तीसरा झटका सुबह 4.25 बजे पर आया। सड़कों पर लोग एक दूसरे का हाल चाल भी पूछते दिखे।राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया कि जयपुर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?