दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय( Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University ) में शुक्रवार शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने कुलपति ( Vice-Chancellor ) प्रोफेसर राजेश सिंह के चैंबर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। दरवाजा उखाड़कर फेंक दिया। इसके बाद कुलपति और रजिस्ट्रार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आए पुलिसवालों से भी मारपीट की।
बाद में पुलिसवालों ने लाठीचार्ज कर एबीवीपी कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। बवाल में कुलपतिर, रजिस्ट्रार, 3-4 एबीवीपी कार्यकर्ता और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल भेजा गया है। अभी मौके पर हंगामा हो रहा है। 3 से 4 थानों की फोर्स तैनात की गई है। वहीं, 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
एबीवीपी कार्यकर्ता विश्वविद्यालय में फैली अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों के मुताबिक कुलपति ( Vice-Chancellor ) के आश्वासन के बाद भी किसी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद 13 जुलाई को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी न होने पर यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
उस दिन कार्यकर्ताओं ने तीन गेट के ताले भी तोड़ दिए थे। इसके बाद कुलपति ने एक-एक कर छात्रों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया था कि जल्द ही इन सभी का समाधान कर दिया जाएगा।
इसके बाद डीन डॉ. सत्यपाल सिंह ने हंगामा करने वाले 4 कार्यकर्ताओं के निलंबन और 4 कार्यकर्ताओं को विश्वविद्यालय में प्रवेश वर्जित करने का आदेश जारी कर दिया।
इस आदेश के विरोध में छात्र कुलपति ( Vice-Chancellor )से मिलने शुक्रवार को पहुंचे तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया। इस पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया।
एबीवीपी कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के गेट पर कुलपति ( Vice-Chancellor )प्रोफेसर राजेश सिंह का इंतजार करते रहे। 3 बजे तक वे बाहर नहीं निकले। इसके बाद नाराज कार्यकर्ता कुलपति के चैंबर में पहुंच गए। इस दौरान पुलिस अपनी सुरक्षा में वाइस चांसलर को बाहर निकाल रही थी, तभी कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गमले फेंककर कुलपति और रजिस्ट्रार को मारा। इस दौरान रजिस्ट्रार जमीन पर गिर गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें जमकर पीटा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है।
#BREAKING #India #Gorakhpur National and religious tensions continue in India. In Gorakhpur, at the university, the Hindutva supporters of the BJP are assaulting the police officers. pic.twitter.com/ajz1YlsZze
— National Independent (@NationalIndNews) July 21, 2023
अपनी हरकतों की वजह से ABVP कार्यकर्ताओं के पीटते @vcddugu प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह… A++ ग्रेड पाने वाले @DDUGU_Official के इतिहास में पहली बार ऐसा कृत्य देखने को मिला। pic.twitter.com/lLqocv5GWv
— Utkarsh Srivastav (@Utkarsh_max) July 21, 2023


Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी