उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) में प्रॉपर्टी के लिए बूढ़ी माँ को एक बेटे -बहू ने थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया और कलयुगी बेटे ने 65 साल की अपनी मां को मार डाला ।घर से मां मीरादेवी की लाश मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी है।बेटी के मुताबिक, बर्बरता इतनी दिखाई कि पैरों के नाखून तक खींचे लिए ।
मामला आगरा (Agra ) के थाना सदर के सोहल्ला क्षेत्र का है। रेलवे फाटक के पास रहने वाली 65 साल की मीरा देवी पति की मौत के बाद अपनी दो बेटियों के साथ रहती थी। बेटी पूजा के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 8 बजे उनका भाई सूरज का मां से विवाद शुरू हुआ। सूरज ने मां से प्रॉपर्टी उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। मां ने सिर्फ उसको प्रॉपर्टी देने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर भाई गुस्सा हो गया। मां को पीटना शुरू कर दिया।
पूजा ने बताया कि वह और उसकी दूसरी बहन पास के दूसरे मकान में रहती हैं। वह भी उनके पापा ने ही बनवाया था। पापा 9 बीघा जमीन छोड़कर गए हैं। करीब साढ़े सात बीघा जमीन फतेहपुरसीकरी कस्बा के पास है, डेढ़ बीघा जमीन सोहल्ला में है।
आगरा (Agra ) जिस मकान में मां उसके भाई के साथ रह रही थी, वह भी पिताजी ने बनवाया था। भाई झगड़ा करता था इसलिए हम दूसरे निजी मकान में रहते थे। मां भी हमारे साथ रहती थी। पिछली 3 फरवरी को भाई सूरज मां को उनके पास अपने साथ ले गया था। कुछ दिन ठीक रखा और फिर संपत्ति के लिए मां से झगड़ा करने लगा। मां को हमारे पास भी नहीं आने दे रहा था। सूरज प्रॉपर्टी के लालच में उसकी मां और उन्हें टॉर्चर करता था। वहां इतना पीटा कि उसके पैरों के नाखून तक खींच लिए।तब हम लोगों ने विरोध किया तो लेकिन भाई ने झगड़ा कर हमें भगा दिया और मां को नहीं आने दिया।
पूजा ने बताया कि वह 7 भाई-बहन हैं। जिसमें 3 बहनों की शादी हो चुकी है। 2 बहनें पूजा और आरती अभी अविवाहित हैं। घर पर ही मां के साथ रहती हैं। सूरज से छोटा भाई श्याम सुंदर की भी शादी हो चुकी है। सूरज ने उसे भी घर में नहीं रहने दिया और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। मजबूरी में छोटा भाई पत्नी के साथ ससुराल में रहता है।
पूजा ने आरोप लगाया है कि प्रॉपर्टी के लालच में सूरज के ससुराल वाले उसकी पैरवी करते हैं। पुलिस को भी प्रलोभन देकर अपने पक्ष में कर लेते हैं। पूजा ने बताया कि उसकी बड़ी बहन पर झूठा केस दर्ज करवाकर उसे जेल भिजवा दिया था। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस कभी नहीं सुनती है। अगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया होता तो मेरी मां जिंदा होती।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?