उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले में शुक्रवार को खौफनाक वारदात हुई। यहां एक भाई ने अपनी 18 साल की बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर हाथ में लेकर वह गांव में घूमता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बहन के अफेयर से नाराज होकर आरोपी ने यह वारदात की।
आरोपी का नाम रियाज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बहन का कटा हुआ सिर और शव बरामद कर लिया है। वारदात बाराबंकी (Barabanki) जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव की है।
पड़ोसियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह घर पर रियाज का अपनी बहन आसिफा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कुछ देर रुकने के बाद वह घर से बाहर निकल गया। उसके बाद जब वापस आया तो अपनी बहन से कपड़े धोने के लिए बोला। रियाज की बहन कपड़े धोने के लिए घर से बाहर निकली और पानी भरने लगी।
उस वक्त रियाज पीछे से आया और बहन पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए। रियाज तब तक चापड़ से गले पर मारता रहा जब तक कि गर्दन अलग नहीं हो गई। इसके बाद उसने सिर को हाथ में उठाया और थाने की ओर जाने लगा। आसपास के लोगों ने जब धड़ के साथ उसको घर से बाहर जाते देखा तो वह कांप गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। बाराबंकी (Barabanki) पुलिस ने रियाज को रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पड़ोसियों का कहना है, ‘रियाज की बहन गांव के अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई थी। 29 मई को परिवार के लोगों ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने युवक और युवती दोनों को गांव के बाहर से पकड़ लिया था। युवक को जेल भेज दिया गया। वहीं लड़की को परिवार वालों को सौंप दिया गया था।’
उनका कहना है, ‘इसे लेकर घर में बहुत झगड़ा हुआ। इसके बाद रियाज अपनी बहन को पसंद नहीं करता था। आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। शुक्रवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ था। इसी के बाद रियाज ने इस घटना को अंजाम दिया।’
गांव के एक चश्मदीद ने बताया, ‘रियाज बहन के सिर को हाथ में लेकर धीरे-धीरे चल रहा था। पहले तो मैं समझ नहीं पाया, लेकिन जब वो पास आया तो उसकी छोटी बहन का सिर हाथ में देखकर मैं हैरान रह गया। उसकी बहन के पूरे चेहरे पर खून था। वहीं रियाज के चेहरे पर शिकन या घबराहट कुछ भी नहीं दिख रही थी। उसके हाथ में चापड़ भी था। रियाज को देखकर मैं उससे बोलने की भी हिम्मत नहीं कर पाया।’
थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मिठवारा में सगे भाई द्वारा बहन की गर्दन काट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी की बाइट-#UPPolice #barabankipolice@Uppolice@adgzonelucknow@igrangeayodhya pic.twitter.com/3wejroxov5
— Barabanki Police (@Barabankipolice) July 21, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?