भारतीय सेना (Indian Army ) की सैन्य अदालत ने एक सैनिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे दस साल से ज्यादा की कैद की सजा सुनाई है। उसे उत्तरी सीमाओं पर सैन्य गतिविधियों के बारे में पाकिस्तानी दूतावास के एक कर्मचारी को गुप्त सूचना देते हुए पकड़ा गया था। रक्षा अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक महिला अधिकारी की अध्यक्षता में सैनिक का कोर्ट मार्शल हुआ है।
रक्षा अधिकारियों के मताबिक, पाकिस्तानी जासूस को गुप्त सूचना भेजने वाले सैनिक को एक महिला अधिकारी अध्यक्षता में कोर्ट मार्शल (Army court martial ) ने दस साल और दस महीने की जेल की सजा सुनाई है। यह सैनिक पाकिस्तानी उच्चायोग में काम करने वाले आबिद हुसैन उर्फ नाइक आबिद के संपर्क में था।
सैनिक ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग में काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिक आबिद हुसैन उर्फ नाइक आबिद को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवाए। सैनिक जहां तैनात था, वहां की जानकारी दी। इसके अलावा सभी गार्डों के ड्यूटी की लिस्ट पाकिस्तान जासूस को भेजी थी।
दुश्मन जासूसी एजेंसी को सैनिक द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की सूची में उस गठन (फॉर्मेशन) की गार्ड ड्यूटी सूची शामिल थी, जहां उसे तैनात किया गया था। सिपाही ने कोविड लॉकडाउन के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही की सूची के साथ-साथ फॉर्मेशन के वाहनों से जुड़ी जानकारी देने का भी प्रयास किया था। हालांकि, उसके पास केवल छोटी-मोटी जानकारी उपलब्ध थी।
Read @ANI Story | https://t.co/GYmhpf8eyt#ArmyCourtMartial #PakistanSpy pic.twitter.com/RO2N5P7a1H
— ANI Digital (@ani_digital) July 23, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत