उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh ) जिले में टप्पल के पास आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे(Yamuna Expressway ) पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। जिसमें एक महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद एक कार में 3 लोग फंस गए थे। इसी दौरान 4 युवक उन्हें गाड़ी से निकालने लगे। तभी पीछे से आ रही वोल्वो बस ने सभी को रौंद दिया। हादसे में तीन युवक और गाड़ी में फंसी एक महिला की मौत हो गई।
सुबह यमुना एक्सप्रेसवे(Yamuna Expressway ) के माइल-स्टोन 56 पर आगरा से नोएडा जा रही एक कार अज्ञात कारणों से हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद कार में सवार एक महिला, एक पुरुष और एक मासूम बच्चा बुरी तरह चीख रहे थे। वो तीनों घायल अवस्था में कार में बुरी तरह फंसे हुए थे।
इसी दौरान जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी करने जा रहे नौहझील के अवाखेड़ा गांव के पुष्पेन्द्र चौधरी (27 वर्ष) पुत्र सुग्रीव सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह (28 वर्ष) पुत्र भाव सिंह और बाघई के कटैलिया गांव के रहने वाले प्रवीन उर्फ पवन (26 वर्ष), धर्मवीर वहां से गुजर रहे थे।
कार सवारों की चीख पुकार सुनकर चारों युवक रुक गए और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने लगे। धर्मवीर ने कार में से एक मासूम बच्ची को बाहर निकाल लिया। पुष्पेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र चौधरी और पवन चौधरी कार में फंसी महिला को बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही वोल्वो बस ने कार समेत युवकों को रौंद दिया।
हादसे में कार में पहले से सवार एक महिला के साथ तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। कार में सवार महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे(Yamuna Expressway ) पर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात शुरू करा दिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा गया है।
धर्मवीर ने कार में रो रही एक मासूम बच्ची को बाहर निकाल लिया और उसे लेकर फुटपाथ पर आ गया। तभी हादसा हुआ और कार में सवार महिला और उन्हें बचा रहे 3 युवकों की मौत हो गई। वहीं मासूम बच्ची और युवक धर्मवीर बच गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?