उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है।शासन ने गुरुवार को चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ( IAS officers )के तबादले ( Transfer ) कर दिए हैं। एक आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग में प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण हटा दिया गया है। अभी उन्हें नई तैनाती नहीं दी गई है और प्रतीक्षारत कर दिया गया है। अनिल सागर को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव के साथ आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईएएस अधिकारियों ( IAS officers ) में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम, राज्य विद्युत उत्पादन निगम और पारेषण निगम के अध्यक्ष एम देवराज को प्राविधिक शिक्षा के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आशीष गोयल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम, राज्य विद्युत उत्पादन निगम और पारेषण निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। प्राविधिक शिक्षा में अपर निदेशक कल्पना अवस्थी को हटाकर उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी (उपाम) भेजा गया है।
यूपी कैडर के वर्ष 2003 बैच के आईएएस अधिकारी ( IAS officer ) रिग्जियान सैम्फिल को वीआरएस दिए जाने पर प्रदेश सरकार ने अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने कुछ समय पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी थी। वर्तमान में वह नई दिल्ली में स्थानिक आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। नियुक्ति विभाग उनका प्रत्यावेदन अब केंद्र सरकार को भेजेगा।
चर्चा है कि नरेन्द्र भूषण के कामकाज से सरकार संतुष्ट नहीं थी। बताते हैं कि इस पद पर आने के बाद से ही उनकी कार्यप्रणाली को लेकर लगातार नाराजगी जताई जा रही थी। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह भी उनके कामकाज से खुश नहीं थे। कुछ दिन पहले ही उनसे यूपीडा के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार वापस लिया गया था। वैश्विक निवेश सम्मेलन में ज्यादा रुचि न दिखाने की वजह से उन्हें हटाया गया। पिछले महीने औद्योगिक प्राधिकरणों में तबादला नीति के विरुद्ध की गई पोस्टिंग से भी सरकार नाराज थी।
Four IAS Transfers In UP, Ashish Goyal Gets Charge As CMD UPPCLhttps://t.co/TMyzQcwWqh @UPGovt @UPPCLLKO @IASassociation
— The News Agency (@TheNewsAgency1) July 27, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?