मध्यप्रदेश के रीवा ( Rewa) स्थित सिविल लाइन थाने में मध्यप्रदेश पुलिस ( MP Police ) के सब इंस्पेक्टर( sub-inspector ) बीआर सिंह ने थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को उनके चेंबर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल टीआई हितेंद्र नाथ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। टीआई की सर्जरी के लिए भोपाल से डॉक्टरों की टीम रवाना की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रीवा ( Rewa) स्थित सिविल लाइन थाना में पदस्थ प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा दोपहर में थाने में ही मौजूद थे। तभी सब इंस्पेक्टर( sub-inspector ) उनके कमरे में पहुंचे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। इसके बाद बृजराज सिंह ने बंदूक से हितेन्द्रनाथ शर्मा के ऊपर फायर कर दिया। गोली सीधे हितेंद्र नाथ शर्मा के कंधे पर जा लगी। गनीमत यह रही कि गोली सर या गर्दन भी नहीं लगी। वरना मौके पर ही जान चली जाती। हालांकि आनन-फानन में स्टाफ ने शर्मा को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी का ऑपरेशन सफल रहा है। दिल के बगल में गोली थी। अभी हालत स्थिर है।
सब इंस्पेक्टर( sub-inspector ) बीआर सिंह अभी सिविल लाइन थाने में टीआई शर्मा के अधीनस्थ थे। वहीं पर पदस्थ थे। उन्हें सात दिन पहले पुलिस लाइन अटैच किया गया था। बताया जाता है कि सीनियर पद पर होते हुए भी वे नशा करते थे। उनके खिलाफ नशाखोरी के चलते कुछ विभागीय जांचें चल रही थीं। इसके चलते वे इसी पद पर रह गए। आज ढाई बजे एसआई थाने पहुंचे। उस समय टीआई शर्मा चैंबर में फाइलें देख रहे थे। बीआर सिंह ने पूछा कि मुझे लाइन किसने भेजा। इस पर टीआई बोले कि यह एसपी साहब की व्यवस्था है, उनसे पूछो तो बेहतर होगा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पिस्टल निकालकर गोली मार दी। एक गोली दांये कंधे के नीचे लगी और दूसरी गोली कहां लगी यह पता नहीं है। जिस चैंबर में यह घटना हुई उसे पुलिस वालों ने बाहर से बंद कर दिया है।
A sub-inspector rank police officer opened fire on his senior colleague in Rewa district of #MadhyaPradesh. The incident occurred inside the Civil Line police station. pic.twitter.com/HUWsm24c7F
— IANS (@ians_india) July 27, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?