दिल्ली ( Delhi ) से मुंबई आ रही फ्लाइट( Flight ) में एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक 47 साल के प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव ( Rohit Shrivastava ) को गिरफ्तार किया है। बता दें, घटना बुधवार की है। ऐसा नहीं है कि पहली बार फ्लाइट में हुए हंगामे का कोई मामला सामने आया है, बल्कि आजकल आम बात हो गई है। कभी फ्लाइट में पेशाब करने तो कभी दो लोगों की लड़ाई की खबर सामने आ ही जाती हैं।
पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली से फ्लाइट ( Flight )ने उड़ान भरी थी। विमान में 24 साल की पीड़िताकी डॉक्टर और आरोपी एक दूसरे के अगल बगल बैठे हुए थे। इस दौरान शख्स ने महिला के साथ कई बार छेड़छाड़ की, जिसकी उसने पुलिस को शिकायत दी।
पीड़िता ने बताया कि जब फ्लाइट ( Flight )मुंबई पहुंचने वाली था, उस दौरान आरोपी ने उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। इस पर उसने आदमी को टोका, फिर भी शख्स हरकत से बाज नहीं आया। इसके बाद दोनों यात्रियों में बहस होने लगी। बाद में क्रू के सदस्यों ने बीच बचाव किया। बाद में, मुंबई में महिला ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना इंडिगो एयरलाइंस में हुई। आरोपी प्रोफेसर पटना का है, वहीं पीड़ित डॉक्टर दिल्ली की रहने वाली है।
मुंबई में फ्लाइट( Flight ) लैंड होने के बाद दोनों को मुंबई के सहर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जहां पीड़ित की शिकायत पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव( Rohit Shrivastava )पर सेक्शन 354 और सेक्शन 354 ए के तहत मामला दर्ज किया गया।बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जमानत मिल गई। मामले में आगे जांच चल रही है।
#MumbaiPolice have arrested a professor from Patna who allegedly molested a woman doctor board Delhi-Mumbai #IndiGo flight earlier this week, officials said.
The accused, identified as 47-year-old Rohit Shrivastava, and 24-year-old woman were seated next to each other on the… pic.twitter.com/JTYCz2faev
— IANS (@ians_india) July 28, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?