
भारतीय जनता पार्टी (BJP )ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) की नई टीम के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और महामंत्रियों के नाम का एलान किया गया है। इसके तहत राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास,एएमयू के पूर्व वीसी तारिक मंसूरऔर सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह ,तरुण चुग, बंडी संजय कुमार और राधामोहन अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी (Anil Antony) को भाजपा (BJP)ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है। वह कुछ महीने पहले ही कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।राजस्थान के तीन नेताओं को नड्डा की नई टीम में जगह मिली है। इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सुनील बंसल और डॉक्टर अल्का गुर्जर का नाम शामिल है।
नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही, 13 राष्ट्रीय सचिव भी बनाए गए हैं।बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं, शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के राजेश अग्रवाल को दी गई है। वहीं, उत्तराखंड के नरेश बंसल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा (BJP)ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश के सात चेहरों को जगह मिली है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपाई को राष्ट्रीय उपध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने की जुगत में है।
भाजपा (BJP ) के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाये गए बीएल संतोष का पूरा नाम बोम्मराबेट्टू लक्ष्मीजनार्दन संतोष कर्नाटक के रहने वाले हैं। वे शिवल्ली ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। उन्होंने इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की है। संतोष 1993 में RSS के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए थे।
संतोष को 2014 में बीजेपी (BJP )के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने दक्षिणी राज्यों का प्रभारी राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) बना दिया था। इसके बाद 15 जुलाई 2019 को भाजपा में महामंत्री (संगठन) बने थे। इस बार भी उन्हें अपने पद पर बरकरार रखा गया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने निम्नलिखित केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है- pic.twitter.com/0aaArxHF30
— BJP (@BJP4India) July 29, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?