तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के कृष्णागिरी( Krishnagiri ) जिले में शनिवार को पटाखा बनाने की फैक्ट्री में धमाका हो गया। इसमें 4 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।अधिकारियों के अनुसार, गोदाम में पांच और लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है।गंभीर रूप से घायल 7 लोगों का इलाज चल रहा है। कृष्णागिरी जिले के प्रभारी मंत्री चक्रपाणि वहां पहुंचे हैं।
कृष्णागिरी( Krishnagiri )पुलिस ने बताया कि जिले के पझायापेट्टई में पटाखा बनाने की यूनिट में सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। 2 महिला मजदूर पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले बारूद को उठाकर ले जा रही थीं। तभी उसमें धमाका हो गया।यूनिट में करीब 12-15 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से कई घायल हो गए। कितने लोग घायल हुए यह सही संख्या अभी पता नहीं चल सकी है। धमाके से लगी आग ने आसपास के घर और दुकानों को भी चपेट में ले लिया। तीन घरों को नुकसान पहुंचा है। एक होटल भी थी इसकी दीवार भी ढह गई।
दुर्घटनास्थल के पास कई घरों की खिड़कियां टूट गई हैं। जब हादसा हुआ तो इमारत का मलबा सड़क पर चल रहे साइकिल सवारों और पैदल यात्रियों पर गिरा और वे घायल हो गए।
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कृष्णागिरी( Krishnagiri )कलेक्टर ने कहा, “जांच के पहले चरण में यह बात सामने आई है कि रेस्टोरेंट में सिलेंडर फट गया और आग पटाखे की दुकान तक फैल गई. दमकलकर्मी आग बुझा रहे हैं. आग पूरी तरह बुझने के बाद , क्या अब भी कोई मलबे में फंसा है और क्या कोई जानमाल का नुकसान हुआ है जैसी जानकारी पता चल जाएगी।”
कृष्णागिरी( Krishnagiri ) पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव सेवाकर्मियों ने रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।इससे पहले मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी शहर में एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई थी।
#WATCH | Few people feared dead in explosion in firecrackers factory in Krishnagiri district of Tamil Nadu; further details awaited pic.twitter.com/cOImAJy35y
— ANI (@ANI) July 29, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?