उत्तर प्रदेश के बरेली( Bareilly ) जिले में बिना अनुमति नए रास्ते से कांवड़ का जत्था डीजे के साथ निकालने की जिद पर अड़े कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया ।
कांवड़ियों पर लाठीचार्ज की घटना से नाराज़ सरकार ने बरेली के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को हटा दिया है उनके स्थान पर घुले सुशील चन्द्रभान बरेली के नए एसएसपी नियुक्त किए गए किए गए हैं। प्रभाकर चौधरी को लखनऊ भेज दिया है।
सूत्र बताते हैं कि कांवड़ियों पर लाठी चार्ज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खासा नाराज हैं। इसी वजह से एसएसपी साबह पर ये गाज गिरी है, वो भी सिर्फ तीन घंटे में. मुख्यमंत्री के कहने पर ही तत्काल प्रभाकर चौधरी को बरेली से हटाकर 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में भेज दिया गया।
बरेली ( Bareilly )के जोगी नवादा में कावड़ यात्रा गुजरने को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। रविवार को कांवड़िया इसी इलाके से कांवड़ निकालने पर अड़े थे, जबकि दूसरे समुदाय के लोग नई परंपरा बताकर जत्था और उसके साथ डीजे ले जाने का विरोध कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए मौके पर आरएएफ और पुलिस तैनात कर दी गई। डीएम और एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से वार्ता की गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
