मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के चुनावी अभियान की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने इंदौर ( Indore) में भाजपा के संभागीय ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ से की। इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि मिस्टर बंटाधार और करप्शन नाथ कोई नया उद्योग तो नहीं ला पाए। सिर्फ ट्रांसफर इंडस्ट्री शुरू कर पाए। उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाएगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने मध्यप्रदेश में मालवा से बीजेपी के चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। उन्होंने रविवार को इंदौर में बीजेपी के विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। शाह ने कार्यकर्ताओं को 2023 और 2024 के चुनावी जीत का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। शाह ने पूर्व सीएम कमलनाथ को करप्शन नाथ और दिग्विजय सिंह को श्रीमान बंटाधार कहकर संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार डेढ़ साल चली। हमारे शिवराज सिंह ने जो योजनाएं शुरू की थी, उन्हें कमलनाथ ने बंद कर दी थी। योजनाओं का पैसा खाने के लिए उन्हें बद कर दिया।देश के गृह मंत्री ने कहा कि वो एक भी इंडस्ट्री भी नहीं लाए। लेकिन ट्रांसफर इंडस्ट्री जरूर लागू कर दी। उन्होंने डेढ़ साल के अंदर बंटाधार का शासन याद दिलाने का काम किया।शाह ने कहा कि कमलनाथ ने किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के नाम नहीं भेजे। शिवराज सिंह के सीएम बनते ही किसानों के नाम भेज दिए गए। आज किसानों को सम्मान निधि का पैसा मिल रहा है।
इंदौर ( Indore) में विधानसभा नंबर दो स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान पर आयोजित संभाग के बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 को कांग्रेस ने बच्चे की तरह सालों तक पाल रखा था। पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 खत्म कर कश्मीर को भारत से जोड़ने का काम किया है। मोदी सरकार आने पर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों की धज्जियां उड़ाने का काम हमारी सेना ने किया है।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने देवी अहिल्या को प्रणाम कर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या बाई ने गुलामी के अवशेष को मिटाने की पहल की थी। जिसे हमारे नेता पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे है।
शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासन में गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया। आज गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश में गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में मोदी-मोदी के जो नारे लगते हैं, यह नारे मोदी जी के लिए नहीं, भारत की 130 करोड़ जनता के सम्मान में नारे लग रहे हैं। शाह ने कहा कि अयोध्या में रामलला साढ़े 500 साल से टेंट के अंदर विराजमान रहे, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में रामंदिर बनने का फैसला भी आया और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया।
अमित शाह ( Amit Shah)ने इंदौर में भाजपा के ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ में कहा, “पूरे देश में भाजपा का सबसे अच्छा संगठन मध्य प्रदेश में है। अमित शाह ने कहा कि यह सम्मेलन अगले चुनावों के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत है। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बताता है कि 2023 और 2024 में क्रमश: विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत तय है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संघर्ष का शंख बज गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित और समृद्ध बन गया है। आज पूरी दुनिया मोदी मोदी का मंत्र जप रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी प्रदेश का कबाड़ा किया। सड़क, बिजली, पानी कुछ नहीं था। फिर सवा साल के लिए कमलनाथ आए तो विकास के कोई काम नहीं हुए। उन्होंने पीएम मोदी की योजनाओं का रोकने का पाप किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना लौटा दी। कमलनाथ ने जल-जीवन मिशन लागू नहीं होने दिया।
कमलनाथ ने बीजेपी सरकार की योजनाएं भी बंद कर दी थी। संबल योजना बंद कर दी थी। बच्चों के लैपटॉप छीन लिए। लाड़ली बहनों भरोसे में मत रहना। लाड़ली बहना जब तक है, तब तक अपनी सरकार है।
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ वादाखिलाफी की। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, युवाओं को बेरोजगार भत्ता नहीं दिया, जबकि हमारी सरकार ने जो कहा, वो किया है। सभा में अलग-अलग जिलों से आए जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah)ने मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भगवान परशुराम की जन्मस्थली में रविवार को दर्शन-पूजन किया।चश्मदीदों ने बताया कि शाह इंदौर शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में स्थित जानापाव कुटी पहुंचे और वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की जन्मस्थली में दर्शन-पूजन किया।
भाजपा की शक्ति उसका बूथ कार्यकर्ता है। इंदौर में @BJP4MP द्वारा आयोजित ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ से लाइव… https://t.co/4AFOYRbHj7
— Amit Shah (@AmitShah) July 30, 2023
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी ने बताया कि कमलनाथ को करप्शन नाथ क्यों कहते हैं।
सुनिए…#जीतेंगे_मालवा_जीतेंगे_MP pic.twitter.com/QtsgUAOhlf
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) July 30, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?