बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court ) के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ( Justice Devendra Kumar Upadhyay ) ने शनिवार को शपथ ली। शनिवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने जस्टिस उपाध्याय को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस शामिल हुए।
गौरतलब है कि बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court ) के मुख्य न्यायाधीश (सीजे) के रूप में पदोन्नत होने से पहले जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ( Justice Devendra Kumar Upadhyay ) इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश थे। वे यहां सीजे आरडी धानुका की जगह लेगे। आरडी धानुका 30 मई को सेवानिवृत्त हो गए थे। जिसके बाद बॉम्बे एचसी के मुख्य न्यायाधीश का पद खाली हो गया था। इसके बाद, न्यायमूर्ति नितिन जामदार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
बता दें कि जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ( Justice Devendra Kumar Upadhyay ) का जन्म 16 जून 1965 को हुआ था। उन्होंने ने 1991 में लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।जस्टिस उपाध्याय इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दीवानी और संवैधानिक मामलों के प्रेक्टिशनर रहे हैं। उन्हें 21 नवंबर 2011 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था और 6 अगस्त 2013 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस,राज्यपाल की पत्नी रामबाई बैस, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, बॉम्बे और इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश, महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस (सेवानिवृत्त) केके तातेड, राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
#Maharashtra Governor #RameshBais administered the oath of office to Justice Devendra Kumar Upadhyaya as the new Chief Justice of #BombayHighCourt at the Raj Bhavan on Saturday evening.
Present on the occasion were the Governor’s wife Rambai Bais, Chief Minister Eknath Shinde,… pic.twitter.com/FisrOIXqde
— IANS (@ians_india) July 29, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?