उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। थाना शाहगंज क्षेत्र में शिव मंदिर( Shiva Temple )में पूजा करने के दौरान मंदिर परिसर में बने कमरे की छत गिर गईं। छत के मलबे में कई श्रद्धालु दब गए। वहीं इस हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई है।हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छत का मलबा हटाते हुआ रेस्क्यू किया। हादसे में घायल पांच महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहगंज के राधे वाली गली स्थित शिव मंदिर ( Shiva Temple ) की छत भरभराकर गिरी। बताया गया है कि सावन के पांचवें सोमवार को लेकर शिव मंदिर में भीड़ उमड़ी हुई थी। छत जैसे ही गिरी तो मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर में पूजा अर्चना करने आए 12 से अधिक लोग दब गए। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मलबा हटाना शुरू कर दिया।
घटना सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच की है। सुबह शिव मंदिर ( Shiva Temple )में सुबह पूजा अर्चना की जा रही थी। कावड़ चढ़ाई जा रही थी। उसी दौरान मंदिर परिसर की छत भरभरा कर नीचे गिर पड़ी। अचानक हुए इस हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए और एक बच्ची की मौत हो गई है।
पुलिस और स्थानीय लोगों को कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते मंदिर की छत पर सीलन आ गई थी। जिससे छत कमजोर हो गई थी।बताया गया है कि सावन के पांचवें सोमवार को लेकर शिव मंदिर में भीड़ उमड़ी हुई थी। छत जैसे ही गिरी तो मंदिर में अफरा-तफरी मच गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?