उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले में बरेली से कांवड़ लेने बाइक से निकले तीन कांवड़ियों को बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में रविवार रात बरखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गश्त पर निकली पुलिस को सड़क पर तीन युवक खून से लथपथ दिखाई दिए। पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लाई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में दो बरेली और एक दातागंज का रहने वाला था।
जेब में मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने परिवार वालों से संपर्क साधा तो पता लगा कि वह जल लेने के लिए कछला जाने की बात कह करके घर से निकले थे। दोस्तों के साथ ले जाने की बात कही थी। चूंकि तीनों कांवड़ियों की ड्रेस नहीं पहने थे। ऐसे में पुलिस उनके कांवड़ियां होने की पुष्टि नहीं कर पा रही है।हादसा बरेली-आगरा हाइवे पर स्थित बिनावर थाना क्षेत्र में बरखेड़ा गौटिया के पास हुआ।
बदायूं (Badaun) पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गजेंद्र ( 30) पुत्र राजेंद्र पाल निवासी गांव ब्रहमपुर कुंदन, थाना फरीदपुर, बरेली, राम बहादुर (30) निवासी रुद्रपुर, बरेली और वीरपाल (28) निवासी दातागंज के रूप में हुई। गजेंद्र और रामबहादुर रिश्ते में जीजा-साले हैं। पुलिस ने जैसे ही हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो उनमें कोहराम मच गया।
गजेंद्र का भाई मुनेंद्र फोन पर रोने लगा। किसी प्रकार पुलिस ने उसे समझाया और बदायूं (Badaun)पोस्टमार्टम गृह पर आने को कहा। मुनेंद्र ने पुलिस को बताया कि गजेंद्र अपने साले रामबहादुर और दातागंज के वीरपाल के साथ कछला कांवड़ लेने के लिए निकला था। मुनेंद्र ने बताया कि गजेंद्र शादीशुदा हैं, उसके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है जबकि रामबहादुर अभी अविवाहित है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?