Wednesday, June 24, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : कानपुर में पत्नी का झगड़ा होने पर बेटे ने बूढ़ी माँ को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला ,गिरफ़्तार

Uttar Pradesh : कानपुर में पत्नी का झगड़ा होने पर बेटे ने बूढ़ी माँ को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला ,गिरफ़्तार Angry over her constantly nagging his wife, #Kanpur man beats #Mother to death

 (   के   )  जिले में बेटे ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मां को मार डाला। मां और बहू का रोज झगड़ा होता था। रविवार शाम को बेटा घर लौटा, तो दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। उसने घर में रखी एक लोहे की रॉड से मां के सिर पर कई वार कर डाले। पुलिस की पूछताछ में बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला नौबस्ता की राजीवनगर कॉलोनी का है।

हमले के बाद बुजुर्ग महिला लहूलुहान होकर गेट के पास गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आस-पड़ोस के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ लोहे की रॉड के साथ बेटे को ,गिरफ़्तार कर लिया  गया है।

कानपुर (Kanpur )  जिले में राजीव नगर कॉलोनी में मुन्नी देवी अपने 2 बेटों के साथ रहती थीं। उनके पति अमर पाल शर्मा की कई साल पहले मौत हो चुकी है। अब घर में बेटा अजय, बहू रोशनी और अविवाहित बेटा राजीव रहते हैं। जबकि बड़ा बेटा विजय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है।

विजय ने बताया कि रविवार रात को घर में चीख-पुकार मची तो मोहल्ले के लोग दौड़े। देखा कि मां का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा है। पुलिस की पूछताछ में अजय ने बताया, वह काम से घर पर लौटा तो पत्नी और मां में झगड़ा हो रहा था। दोनों के रोज-रोज के झगड़े से ऊब गया था। गुस्से में आकर मां के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें उनकी मौत हो गई।

मौके पर जांच करने पहुंची कानपुर (Kanpur )  एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि बेटे ने मां की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या की। उसे नौबस्ता पुलिस ने मौके से ही अरेस्ट कर लिया है। बहू को भी हिरासत में लिया गया है। हत्याकांड में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पूछताछ में अजय ने हत्याकांड की बात स्वीकार की है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels