भाजपा ने आम आदमी पार्टी ( AAP )के सांसद राघव चड्ढा ( Raghav Chadha ) पर राज्यसभा ( Rajya Sabha ) में पेश मोशन में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। राज्यसभा में सोमवार यानी 7 अगस्त को दिल्ली सर्विसेज (अमेंडमेंट) बिल पास हो गया।
दरअसल, उच्च सदन में जब ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ पर चर्चा पूरी हुई। इसके बाद उपसभापति हरिवंश ने इसे पारित कराने के लिए विपक्षी सदस्यों द्वारा लाए गए संशोधनों को रखवाना शुरू किया। इसके बाद आप सांसद राघव चड्ढा ( Raghav Chadha ) का प्रस्ताव आया, जिन्होंने विधेयक को प्रवर समिति में भेजने का प्रस्ताव था। इसमें समिति सदस्यों के नाम भी थे।
इस मामले में गृहमंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताते हुए कहा कि दो सदस्यों का कहना है कि उनकी सहमति के बिना प्रस्ताव में उनके नाम डाले गए। प्रस्ताव पर उन सदस्यों के हस्ताक्षर भी नहीं है। शाह का कहना है कि यह जांच का विषय है। शाह का कहना है कि बात अब सिर्फ दिल्ली के फर्जीवाड़े की नहीं है बल्कि, सदन के अंदर फर्जीवाड़े की है। शाह ने इसे सदन के विशेषाधिकार का उल्लंघन बताया है। शाह का कहना है कि मामला विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाना चाहिए।
बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा, अन्नाद्रमुक के एम थंबीदुरई और भाजपा के एस फांगनोन कोन्याक, डॉ सुधांशु त्रिवेदी, नरहरि अमीन खड़े हुए और सदन को सूचित किया कि प्रस्तावित चयन समिति में उनके नाम शामिल करने के लिए उनकी सहमति नहीं ली गई है। सस्मित पात्रा का कहना है कि प्रवर समिति में उनका नाम रखने के लिए उनसे सहमति नहीं ली गई। यह विशेषाधिकार हनन का मामला है। थंबीदुरई ने कहा कि उन्होंने भी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। सांसदों की शिकायत पर उपसभापति हरिवंश ने कहा कि चार-पांच सदस्यों ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने समिति में अपना नाम नहीं भेजा है। इसकी जांच की जाएगी।आरोपों में घिरे सांसद राघव चड्ढा ( Raghav Chadha ) का कहना है कि जब मुझे नोटिस मिलेगा तो मैं उसका जवाब दे दूंगा।
आम आदमी पार्टी दिल्ली में फर्जीवाड़ा करते-करते अब संसद भवन जैसे पवित्र स्थान पर भी फर्जीवाड़ा करके सदस्यों के फर्जी साइन कर रही है… pic.twitter.com/JbfAOoG8rn
— Amit Shah (@AmitShah) August 7, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?