शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde ) ने मंगलवार को लोकसभा ( Lok Sabha ) में हनुमान चालीसा का पाठ किया, क्योंकि उनकी पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का विरोध किया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में उस वक्त हनुमान चालीसा पढ़ी, जब एक विपक्षी सदस्य ने यह सवाल कर दिया कि क्या उन्हें हनुमान चालीसा याद है।
शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट पर हमला बोलते हुए श्रीकांत (Shrikant Shinde )ने कहा कि इन लोगों ने तो हनुमान चालीसा पढ़ने वालों को जेल में भेज दिया और उन पर देशद्रोह का आरोप लगा दिया।दरअसल उन्होंने अमरावती की सांसद नवनीत राणा का जिक्र किया। नवनीत ने उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।इस दौरान किसी विपक्षी सदस्य ने श्रीकांत शिंदे से कहा, ‘‘क्या आपको हनुमान चालीसा याद है?’’
फिर शिंदे ने फौरन हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर चलने वाले लोग हैं, हिंदुत्व पर चलने वाले लोग हैं।’’ श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘2024 में देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को जीत की हैट्रिक देने जा रही है।’’
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत (Shrikant Shinde )ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपने गठबंधन ‘यूपीए’ का नाम बदलकर ‘इंडिया’ कर दिया जो भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया था। उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ एनडीए बनाम इंडिया नहीं है, बल्कि स्कीम बनाम स्कैम है।
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कल्याण से लोकसभा सांसद श्रीकांत (Shrikant Shinde )ने कहा कि शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने मतदाताओं को धोखा दिया क्योंकि वे 2019 में भाजपा के साथ चुनाव में गए थे लेकिन बाद में गठबंधन टूट गया। उन्होंने कहा, ‘2019 में लोगों ने शिवसेना और भाजपा को एक साथ जनादेश दिया। लेकिन ऐसी स्थिति पैदा कर दी गई… उन्हें लगा कि मुझे मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उन्हें बाला साहेब की विचारधारा, हिंदुत्व की विचारधारा की परवाह नहीं थी। उन्होंने हिंदुत्व की विचारधारा को बेच दिया और बाला साहेब की विचारधारा से दूर चले गए।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?