राजस्थान की राजधानी जयपुर ( Jaipur )में में मंगलवार सुबह उपभोक्ता विभाग में अकाउंट ऑफिसर महिंद्रा बोलेरो गाड़ी के साथ जिंदा जल गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
मृतक राहुल चौधरी (35) उपभोक्ता विभाग में अकाउंट ऑफिसर था। घटना के बाद कालवाड़ थाना पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया।सुबह करीब साढ़े 10 बजे राहुल इस सड़क से निकल रहा था। लोगों ने बताया- चलती कार में अचानक आग लग गई। मृतक समय रहते कार से निकल नहीं सका।
मौके पर मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद दमकल को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को कंट्रोल में किया।गाड़ी में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया है। घटना को लेकर परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार मृतक जयपुर ( Jaipur )के परिवहन नगर का रहने वाला था।
जयपुर ( Jaipur )पुलिस ने बताया- राहुल चौधरी आज खातीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में पत्नी को आंखों की जांच कराने के लिए छोड़ कर ऑफिस के लिए निकला था। उसका ऑफिस रेलवे स्टेशन के पास है। वह कालवाड़ कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर राहुल की पत्नी माया (32) को मौके पर बुलाया गया।
राहुल आरएएस परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था जबकि माया टीचर भर्ती परीक्षा की तैयारी रही है। उनके कोई संतान नहीं है। दो दिन पहले ही राहुल और माया चौमूं में मायके से लौटे थे। दोनों खातीपुरा स्थित परिवहन नगर में कई साल से रह रहे हैं। नागौर निवासी राहुल के परिजनों को भी पुलिस ने घटना की जानकारी दे दी है।एक्सपट्र्स का कहना है कि महिंद्रा बोलेरो डीजल गाड़ी है इसलिए एकाएक आग फैलने की बात समझ नहीं आ रही है। गाड़ी में आग अंदर ज्यादा है बाहर कम। इसको लेकर भी संदेह है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत