तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के विरुधुनगर( Virudhunagar ) जिले में पुलिस और प्रशासन की टीम ने भाजपा कार्यालय में रखी भारत माता की मूर्ति (Bharat Mata statue) को हटा दिया। मूर्ति को 7 अगस्त की देर रात हटाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई आज यानी 9 अगस्त को इस मूर्ति का अनावरण करने वाले थे।
मूर्ति हटाने वाले अधिकारियों का कहना है कि मूर्ति बिना प्रशासन की अनुमति के रखी गई थी। वहीं, अन्नामलाई ने कहा कि डीएमके की भ्रष्ट सरकार में पार्टी को अपनी जमीन पर भारत माता की मूर्ति लगाने का भी अधिकार नहीं है।
अधिकारियों का कहना है कि मूर्ति हाई कोर्ट के निर्देश और सरकार के आदेश का उल्लंघन कर रही थी। अधिकारियों ने कहा कि पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से ही मूर्ति को हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इसे हटाने से इनकार कर दिया।
इसके जवाब में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया- भारत माता की मूर्ति (Bharat Mata statue)सार्वजनिक स्थान पर नहीं लगी थी। वह तो भाजपा कार्यालय की निजी जमीन पर लगाई गई थी। हमारे पास जमीन के उचित दस्तावेज है। इसके बाद भी अधिकारी मूर्ति को नहीं लगाने दे रहे हैं।
तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई राज्य में ‘एन मन, एन मक्कल’ (मेरी भूमि, मेरे लोग) यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा की शुरुआत 28 जुलाई को केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई थी। 9 से 11 अगस्त के बीच यह यात्रा विरुधुनगर में एंट्री करेगी।
अन्नामलाई ने कहा कि विरुधुनगर जिले से आने वाले दो मंत्रियों के डर की वजह से भारत माता की मूर्ति (Bharat Mata statue)को हटाया गया है, क्योंकि हमारी यात्रा DMK सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा कर रही है।अपनी आंखों के सामने हो रहे अत्याचारों से बेपरवाह पुलिस आधी रात को बीजेपी के विरुधुनगर कार्यालय में घुस गई और वहां लगी भारत माता की मूर्ति को हटा दिया! यह द्रविड़ मॉडल है!
கண்ணெதிரே நடக்கும் அட்டூழியங்களைக் கண்டுகொள்ளாமல் இருக்கும் காவல்துறை, நள்ளிரவில் பாஜக விருதுநகர் அலுவலகத்தில் அத்துமீறி நுழைந்து அங்கே நிறுவப்பட்டுள்ள பாரத அன்னையின் சிலையை அகற்றியிருக்கிறது!
இது தான் திராவிட மாடல்! pic.twitter.com/OkaWa0c4MK
— BJP Tamilnadu (@BJP4TamilNadu) August 9, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?