पूर्वी सिक्किम में भारतीय सेना (Indian Army ) के दो जावनों की ड्यूटी के दौरान जान चली गई। शहीद जवानों की पहचान हवलदार एस मैती और नायक परवे किशोर के रूप में हुई। भारतीय सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारतीय सेना के पूर्वी कमान ने दोनों जवानों को दुखद निधन पर गहरा शोक जताया है।सोशल मीडिया पर दिवंगत बहादुरों को श्रद्धांजलि दी गई है।
भारतीय सेना (Indian Army )ने दोनों जवानों की मौत पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘हवलदार एस मैती और नायक परवे किशोर ने पूर्वी सिक्किम में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान वाहन चलाते समय अपनी जान गंवा दी।’
हालांकि उनकी मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है,सेना ने सिर्फ यह जानकारी दी है कि सेना के दोनों जवानों की एक ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान वाहन चलाते समय मौत हो गई।
सोशल मीडिया पर भारतीय सेना (Indian Army ) के दिवंगत बहादुरों को श्रद्धांजलि दी गई। एक्स पर एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट किया, ‘इन बहादुर सैनिकों ने अपने देश की सेवा में अपनी जान दे दी। हम उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। हवलदार एस मैती और नायक परवे किशोर के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
General Manoj Pande #COAS & All Ranks of #IndianArmy express deepest condolences on the sad demise of Havildar S Maity & Naik Parve Kishore in the line of duty in #EastSikkim. #IndianArmy stands firm with the bereaved families. https://t.co/i6MkxzATSA
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) August 8, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?