उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा शहर में बुधवार की दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने भाजपा नेता राकेश कुशवाह ( Rakesh Kushwaha )को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भाजपा नेता गोली लगने से लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। परिजन ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घायल भाजपा नेता राकेश कुशवाह ( Rakesh Kushwaha )पार्टी के सामाजिक न्याय मोर्चा के पूर्व ब्रज क्षेत्र महामंत्री हैं। पुलिस के आला अधिकारी मौक़े पर पहुँच गये हैं। कुशवाह का आर के प्रॉपर्टी डीलर्स नाम से संपत्ति ख़रीद–फ़रोख़्त का काम है और पहले समझा जा रहा था कि लेन–देन से संबंधित विवाद में उन्हें गोली मारी गई है, लेकिन पुलिस द्वारा की गई प्रारम्भिक जांच में संपत्ति को लेकर पारिवारिक रंजिश का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि करीब छह साल पहले राकेश कुशवाह ( Rakesh Kushwaha )के पिता मथुरा प्रसाद की भी ह्त्या हुई थी, जिसमें कुशवाह की बहन ने अपने मित्र के साथ मिलकर एक करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी को लेकर हत्या करवाई थी। आज दोपहर लगभग ढाई बजे कुशवाह अपने घर के बाहर मजदूरों से कुछ काम करवा रहे थे, तभी दो बाइक ववर हमलावरों ने उनपर गोलियां चला दीं, जिसने बचने को कुशवाह झुके लेकिन फिर भी उनको दो गोलियां लग गयीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता को दो गोलियां – एक बांह में और एक पसलियों में – लगी हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
एसीपी हरिपर्वत मयंक तिवारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे थाना हरीपर्वत पुलिस को यह सूचना मिली थी कि नगला धनी में दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोली चलाई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौक़े पर पहुँच गया, और घटना की जाँच की जा रही है। आस–पास लगे सीसीटीवी कैमरों से हमलावरों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है, और जल्दी ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि घायल का पूर्व से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद में गोली मारे जाने की आशंका है। जांच की जा रही है। वहीं मोहल्लेवासियों ने बताया कि राकेश का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते गोली मार जाने की आशंका है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?