जयपुर ( Jaipur ) के एक युवक ने हरिद्वार (Haridwar ) में आत्महत्या कर ली । कंपनी ऑनर ने युवक को पेमेंट देने के बहाने हरिद्वार बुलाया और उसकी कार चोरी कर ले गया। टॉर्चर से परेशान युवक ने सुसाइड नोट लिखने के बाद होटल के कमरे में फंदा लगा लिया। ज्वालापर कोतवाली हरिद्वार थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ने भांकरोटा थाने में बुधवार को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि मालपुरा (टोंक) निवासी अमर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया- जयपुर ( Jaipur )के झोटवाड़ा में उनका बेटा संदीप सिंह (35) पत्नी-बच्चों के साथ रहता था। पिछले करीब 10 साल से जयपुर ( Jaipur )में रहकर जॉब कर रहा था। संदीप का दोस्त आकाश जयपुर में कार बाजार पर काम करता था। दोस्त आकाश के पास उसका आना-जाना था। करीब 3 साल पहले आकाश के पास रोशन मिश्रा नाम का व्यक्ति सेकेंड हैंड कार खरीदने आया था। संदीप की पहली बार वहां रोशन से मुलाकात हुई।
रोशन ने संदीप को बताया कि कमला नेहरू नगर, भांकरोटा में वह आउट डु डंडिया के नाम से ऑफिस चलाता है। उसके बिजनेस में उसकी बहन तान्या, पत्नी नेहा और 8-10 लोग साथ काम करते हैं। कंपनी सस्ते दामों में कार और सामान दिलाने का काम करती है। इसके बाद आरोपी रोशन ने संदीप को बिजनेस में साथ काम करने का ऑफर दिया। इस पर संदीप सैलरी पर उसके ऑफिस में काम करने लगा। सस्ते दामों में संदीप के परिचितों को सामान दिलाने के बहाने आरोपी रोशन ने 25 लाख रुपए ऐंठ लिए। काफी समय से दिए रुपयों को लौटने का तकाजा करने पर 13 लाख रुपए के 2 चेक दे दिए। रोश के खाते में पैसा नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गए। अपने रुपए मांगने पर तीनों संदीप को प्रताड़ित करने लगे और करीब 8 महीने पहले ऑफिस बंद कर भाग गए। मकान मालिक को ऑफिस का किराया भी देकर नहीं गए।
अमर सिंह ने बताया- करीब 3 महीने पहले कंपनी ऑनर रोशन ने रुपए देने के बहाने संदीप को जयपुर ( Jaipur ) से हरिद्वार बुलाया। 4 जुलाई को संदीप के हरिद्वार पहुंचने पर आरोपी रोशन ने उसे होटल ग्रीनलीफ में रुकवाया। पैसे लेकर आने की बात कहकर संदीप की कार लेकर चला गया। रुपए लेकर नहीं आने पर रोशन को कॉन्टैक्ट किया तो टालमटोल करता रहा। इसके बाद मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया। होटल में रहकर संदीप अपनी कार और रोशन का इंतजार करने लगा।
26 जुलाई की शाम को संदीप होटल लौटा। होटल कर्मचारी को कहा कि चेक आउट करना है, उसका बिल बना दो। उसका दोस्त रोशन मिश्रा पैसे लेकर आ रहा है। होटल के कमरे में जाकर संदीप ने सुसाइड नोट लिखकर बेड शीट का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। रात करीब 11 बजे होटल कर्मचारी कमरे में खाने की पूछने गए तो संदीप फंदे से लटका मिला।
मृतक के पास हरिद्वार पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। संदीप ने उसने अपनी मौत के कारण के बारे में लिखा है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके साथ रोशन मिश्रा ने धोखा किया। उसकी जमा पूंजी के साथ परिचितों से लिए रुपए धोखे से ऐंठ लिए। उसके पास सुसाइड ही आखिरी रास्ता रह गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?