यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) अमेठी ( Amethi ) से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी जहां से चाहेंगे वहां से उन्हें पूरी दमदारी से चुनाव लड़ाया जाएगा। प्रियंका को वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए निमंत्रण भी भेजा जाएगा।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद वाराणसी पहुंचे अजय राय (Ajay Rai) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब कांग्रेस में बदलाव का वक्त आ गया है। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस लोकसभा के चुनाव में उतरेगी और पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्मृति ईरानी से सवाल किया कि वह बताएं कि अभी तक ₹13 किलो चीनी क्यों नहीं मिल रही है?
राय ने कहा- मैं राहुल गांधी का सिपाही हूं। अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस डंके की चोट पर जीतेगी। राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा।एयरपोर्ट पर जुटे हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया। जुलूस निकालकर नारेबाजी की और कांग्रेस का झंडा लहराया। एयरपोर्ट से निकलते ही अजय राय ने कहा, ”अमेठी से आए सैकड़ों लोग राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) की लोकप्रियता के गवाह हैं।
अजय राय ने कहा, ”प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व देना, संगठन को क्रियाशील बनाना, दलितों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के लोगों को कांग्रेस से जोड़ना मेरा मुख्य लक्ष्य होगा। मेरा पहला लक्ष्य संगठन और लोकसभा चुनाव में पार्टी की शानदार वापसी को सुनिश्चित करना है।”
ओम प्रकाश राजभर पर हमला बोलते हुए कहा कि गठबंधन को लेकर भाजपा न ही बोले तो ज्यादा बेहतर है, क्योंकि जिसने सीएम योगी को मठ में भेजने की बात कही थी, पीएम मोदी और अमित शाह को गुजरात वापस भेजने की बात कहते हुए जमकर गालियां दी थीं, आज वह उनके साथ हैं। हालांकि, गठबंधन के सवाल पर अजय राय ने खुलकर कुछ नहीं बोला। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय पहली बार बनारस आए और सबसे पहला कार्यक्रम अजय राय का गाजीपुर का रखा गया।
#WATCH | UP Congress chief Ajay Rai on 2024 Lok Sabha elections, says, “Rahul Gandhi will contest from Amethi. Priyanka ji can contest from Varanasi if she wishes to do so…” pic.twitter.com/lfdp6tCP67
— ANI (@ANI) August 18, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?