लखनऊ ( Lucknow) में गुरुवार को प्रेमी ने मेकअप आर्टिस्ट ( Makeup Artist)रिया गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से पूरे शहर में इसकी चर्चा हो रही है। दोनों करीब नौ महीने से सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट में लिव इन में रहते थे। इनकी पहचान ऋषभ और रिया गुप्ता के तौर पर हुई है। दोपहर को दोनों के बीच विवाद हुआ और यह इतना बढ़ा की लड़के ने लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद ऋषभ फ्लैट का दरवाजा बंद करके फरार हो गया।
मेकअप आर्टिस्ट ( Makeup Artist) के मां-बाप का जब उससे संपर्क नहीं हुआ तो वे रात करीब साढ़े नौ बजे उसके फ्लैट पर पहुंचे, जहां उसका खून से सना शव मिला। बेटी की लाश देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। उन्होंने फौरान इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर एक घंटे में आरोपी को दबोच लिया।
लखनऊ ( Lucknow) एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि रिया गुप्ता पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी ऋषभ सिंह भदौरिया के साथ लिव इन में रहती थी। तलाकशुदा रिया की एक बेटी प्रिंसी भी है, जो कैंट में नानी गीता गुप्ता के यहां रहती है। पुलिस की पूछताछ में ऋषभ ने बताया कि रिया ने उससे अपने तलाक और बच्ची की बात छिपाई थी। इसी से आहत होकर मैंने उसे गोली मार दी।
रिया मेकअप आर्टिस्ट थी, वहीं ऋषभ के पिता सिंचाई विभाग में बाबू हैं। फिलहाल यह बात सामने नहीं आई है कि वह काम क्या करता था। रिषभ की तरफ से एक बात यह भी सामने आ रही है कि उसे शक था कि रिया किसी और शख्स से भी बातचीत करती है और उसे धोखा दे रही थी। हत्या करने के पीछे एक वजह यह भी थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?