दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ( Superstar Rajinikanth ) रविवार को अयोध्या (Ayodhya ) पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां महंत ज्ञानदास के शिष्य पुजारी हेमंत दास ने रजनीकांत का अभिनदंन किया। रजनीकांत ने हनुमान जी के चरणों में माथा नवाया और आरती उतारी।रजनीकांत के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।रजनीकांत ने निर्माणाधीन राम मंदिर (Ram Temple) का भ्रमण किया।भव्य राम मंदिर का निर्माण देख एवं राम लला के दर्शन कर गदगद हुए रजनीकांत में मीडिया से बोले- हमेशा से यहां आना चाहता था।
पुजारियों ने सुपरस्टार को महावीरी लगाई। यहां से रजनीकांत( Rajinikanth ) सीधे रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। गर्भगृह के सम्मुख आते ही उनके नेत्र सजल हो उठे। वे भावविभोर नजर आ रहे थे। पुजारियों ने उन्हें चरणामृत दिया। वे करीब पांच मिनट तक रामलला की दिव्य छवि को अपलक निहारते रहे। यहां पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा।रजनीकांत के अयोध्या आगमन पर राम जन्मभूमि के पुजारियों ने भी खुशी जाहिर की है।अयोध्या में रजनीकांत ने राम जन्मभूमि परिसर का भी भ्रमण किया और मंदिर निर्माण की कार्रवाई को देखा।इस दौरान लार्सन ऐंड टुब्रो और टाटा कंसल्टेंसी के कर्मचारियों ने उन्हें मंदिर निर्माण योजना के बारे में बताया। परिसर के अंदर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र व बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने रजनीकांत ( Rajinikanth ) का अभिनंदन करते हुए मंदिर निर्माण की जानकारी दी। वे मंदिर की भव्यता देखकर निहाल हो उठे। रामजन्मभूमि परिसर में रजनीकांत की पत्नी लता भक्तिभाव में डूबी नजर आईं। इससे पहले दोपहर तीन बजे रजनीकांत लखनऊ से अयोध्या पहुंचे। सुपर स्टार रजनीकांत ने शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की थी। इस दौरान मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
#SuperStarRajinikanth offers prayers at Hanumangarhi temple in #Ayodhya #JailerHits500cr #Jailerreview #SuperStarRajinikanth𓃵 #Rajinikanth #Thalaivar #Rajinifans #ThalaivarNirandharam #Cineulagam pic.twitter.com/SHkwnG8veH
— Cineulagam (@cineulagam) August 20, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?