बिहार (Bihar ) में बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।ताजा मामला मोतिहारी (Motihari) से आया है। पूर्वी चंपारण जिले ( East Champaran) के चकिया में रविवार को चकिया थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े एक बदमाशों ने एक ठेकेदार को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकले हैं।
बिहार में एक के बाद एक हत्याओं से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक रिटायर शिक्षक की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर बीच सड़क पर हत्या कर दी। वहीं दूसरी वारदात मोतिहारी (Motihari) में हुई जहां बाइक सवाल बदमाशों ने एक ठेकेदार को गोली मारकर हत्या कर दी।
उधर, मोतिहारी (Motihari) में बेखौफ अपराधियों ने एक ठेकेदार को गोली मारकर हत्या कर दिया है। घटना चकिया थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर घटित हुई है। घटना के बाद बेखौफ अपराधी ने हथियार लहराते मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकले हैं। घटना सुबह 8 बजे हुई। वारदात के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। अपराधियों ने ठेकेदार को दो गोली सीने में मारी है। जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने ठेकेदार राजीव कुमार को मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पहुंचते हैं डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बना हुआ है।
चकिया डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ठेकेदार को अपराधियो ने दो गोली मारा है। गम्भीर स्थिति में उन्हे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।घटना को लेकर आसपास की सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।वही ऐसी आशंका जतायी जा रही है,कि जिले में सक्रिय दो अपराधिक गिरोह जो टेंडर मैनेज करने का काम करते है,उनके बीच चल रहे द्धंद के कारण इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।बहरहाल पुलिस सभी दृष्टिकोण से जांच करने में जुटी है।
मोतिहारी में सब्जी खरीदने के दौरान ठेकेदार की गोली मारकर हत्या। pic.twitter.com/o94RQ12xzB
— News18 Bihar (@News18Bihar) August 20, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?